30 महीने में पैसे तीन गुना करने का दिया झांसा : तीन लोगो को 55 लाख की चपत, कंपनी बंद कर भागा शख्स

by

बिलासपुर :   देश और प्रदेश में दिन लोग कभी ऑनलाइन तो कभी कम समय में पैसे दोगुना करने और कुछ सस्ते दामों पर महंगी कार खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला घुमारवीं में सामने आया।  यहां पर तीन लोग कम समय में पैसे तीन गुना करने के नाम पर 55 लाख रुपये की ठगी का शिकार हुए। कहीं से कोई राहत न मिलने पर ठगी का शिकार हुए लोगों ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर थाना घुमारवीं में आरोपित के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।  ठगी का शिकार हुए सुभाष चंद निवासी तड़ौन तहसील घुमारवीं, ज्ञान चंद निवासी अमरपुर तहसील घुमारवीं और राज कुमार निवासी पंडवीं-मैड जिला हमीरपुर ने न्यायालय में याचिका दायर न्याय की पील की है। दायर याचिका में कहा गया है कि कर्मवीर निवासी 27 एमएस एंकलेव शांति मंदिर धौल कुआं एसएएस नगर मोहाली पंजाब ने घुमारवीं में पेट्रोल पंप के नजदीक एफएक्स ट्रेड वन डेवेल्पर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक कार्यालय खोला। इस कंपनी का मुख्य कार्यालय पंचकूला के सेक्टर-22 में खोला था। आरोपित ने बताया था कि वह कई नामी कंपनी में पैसा लगाता है।

                  आरोपित ने उन्हें बताया कि वह उनके पैसे को 30 महीने में तीन गुना करके लौटा देगा। इस पर सुभाष चंद ने आरोपित के बताए बैंक खाते में 15 जुलाई को चार लाख 20 हजार और 12 सितंबर 2023 को सात लाख रुपये बैंक से ट्रांसफर किए। आरोपित को कुल 11 लाख 20 हजार रुपये दिए। वहीं, ज्ञान चंद ने 20 सितंबर 2023 को 18 लाख रुपये और राजकुमार ने 25 लाख 90 हजार 389 रुपये ट्रांसफर किए। आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपित ने घुमारवीं स्थित अपनी कंपनी के कार्यालय को बंद कर दिया तथा वह उनकी लाखों रुपये की रकम लेकर फरार हो गया।

 मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच :   एसपी बिलासपुर को गत 29 मार्च, 2024 को लिखित शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने न तो प्राथमिकी दर्ज की और न ही कोई कार्रवाई हुई। इस पर उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चिता की आग बुझा कर अधजला शव पुलिस ने कब्जे में लिया : बेटे ने की अपने 70 वर्षीय पिता की हत्या

फतेगढ़ साहिब। थाना चुन्नी कलां में पड़ते गांव ताजपुरा में जमीन के लालच में एक बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता को पीट पीटकर मौत के घात उतार दिया। दूसरी ओर पुलिस कार्रवाई से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीपीएस अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां एचपीपीएस अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक (सीआईडी) संदीप भारद्वाज के नेतृत्व में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार द्वारा वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी...
article-image
पंजाब

भोपाल रिजन ने जीती ओवरआल ट्राफी : 13वीं एनवीएस नेशनल योग मीट सफलतापूर्वक संपन्न

होशियारपुर, 13 सितंबर: जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में आयोजित तीन दिवसीय 13वीं एन.वी.एस योग मीट का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने मुख्य मेहमान के तौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 किलोमीटर पैदल चल शाहपुर के दुर्गम गांव जांवली पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया

प्रभावित परिवारों से मिलकर जताई संवेदनाएं, कहा, शीघ्र अलॉट होगी भूमि एएम नाथ। शाहपुर :  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम गांव जांवली पहुंचे। इस...
Translate »
error: Content is protected !!