30 हजार टैक्सी ऑपरेटरों के साथ किए वायदे को भूली सरकार : टैक्सी ऑपरेटर यूनियनों ने सुंदरनगर में प्रदेश स्तरीय बैठक कर अपनी मांगों पर किया मंथन

by

मंडी: प्रदेश के टैक्सी ऑपरेटर यूनियनों के पदाधिकारियों ने रविवार को एसोसिएशन के बैनर के तले अपनी मांगों को लेकर मंडी जिले के सुंदरनगर में प्रदेश स्तरीय बैठक कर अपनी मांगों पर मंथन किया गया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश टैक्सी ऑपरेटर एवं ड्राइवर एसोसिएशन के मुख्य सलाहाकार रामरतन ने रविवार को प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार विधानसभा चुनावों के दौरान अपने चुनावी मेनिफेस्टो में सूबे के 30 हजार टैक्सी ऑपरेटरों के साथ किए वायदे को भूल गई है।
‘9 महीने पूरा होने के बावजूद वादा अधूरा’: ड्राइवर एसोसिएशन के मुख्य सलाहाकार रामरतन ने कहा कि वर्तमान सरकार ने टैक्सी ऑपरेटरों का परमिट 12 से 15 साल करने का वायदा किया था, लेकिन सरकार के कार्यकाल के 9 महीने पूरा होने के बावजूद अभी तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया है। टैक्सी ऑपरेटरों द्वारा बार-बार मांगों को पूरा करने की अपील की जा रही है और दुखी होकर आपदा के समय मांगों को लेकर सरकार से टकराव का रास्ता अपनाने जा रहे हैं । प्रदेश में 30 हजार टैक्सी चालक अब सड़क पर आने के लिए मजबूर हो गए हैं। रामरतन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को OPS देकर 5 रुपये डीजल पर बढ़ाकर टैक्सी ऑपरेटरों पर अतिरिक्त बोझ डाला है. रामरतन ने कहा कि प्रदेश में प्राईवेट गाड़ियों द्वारा टैक्सी का कार्य करने से भी गरीब टैक्सी चालकों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। रामरतन ने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश टैक्सी ऑपरेटर एवं ड्राइवर एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ टकराव का रास्ता अपनाने जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी अपने विभागों से सम्बन्धित मामलों को समयबद्ध निपटाएं : ज़िला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता में जिला परिषद की बैठक आयोजित

विभिन्न विभागों से सम्बन्धित नए व पुराने मुद्दों पर विस्तृत चर्चा, धर्मशाला 7 जून : ज़िला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने मंगलवार को ज़िला परिषद के सभागार में आयोजित जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केंद्र के भवन के नामकरण में किया संशोधन : शिमला के समस्त 8 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित की गई – DC आदित्य नेगी

शिमला 07 अक्टूबर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की पूर्व अनुमति से जिला शिमला के समस्त 8 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूची...
article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब रोडवेज की बस में सवार हरियाणा के युवक से 61 ग्राम चिट्टा बरामद

एएम नाथ । कुल्लू : हिमाचल प्रदेश पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त हो गई है। चिट्टे की लगातार कुल्लू में आ रही खेप से अब हर कोई परेशान है। इसी कारण कुल्लू पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में आईटीआई वैल्डर और फिटर के साक्षात्कार 4 जुलाई को

एएम नाथ। हमीरपुर 27 जून। जीएमपी टैक्निकल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में वैल्डर ट्रेड के 20 और फिटर टेªड के 10 पदों को भरने के लिए 4 जुलाई को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!