30-35 लाख मुआवजा नशे में उड़ाया : चिट्टे के लिए की चोरी, 2 युवक गिरफ्तार

by

 

मंडी :  हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स युवाओं की रग रग में घर कर चुका है. अब युवक नशे की पूर्ति के लिए चोरी भी करने लगे हैं. ताजा मामला सूबे के मंडी जिले का है. यहा पर एक युवक चिट्टा खरीदने के लिए चोरी करने लग गया।
अहम बात है कि नशे के दलदल में युवक ऐसा डूबा कि उसने फोरलेन के मुआवजे में मिले 30-35 लाख रुपये भी उड़ा दिए और अब जब पैसे खत्म हो गए तो चिट्टे के लिए चोरियां करने लगा।

दरअसल, मंडी पुलिस ने एक जेबीटी टीचर की बाइक बाइक चोरी मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों ने पुलिस से कबूल किया कि वे नशे के आदी हैं और चिट्टा खरीदने के लिए ही उन्होंने बाइक चुराई थी. पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान मंडी के बैहना और सुंदरनगर के युवक के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी को मंडी शहर से जेबीटी टीचर की बाइक चोरी हो घई थी. 23 जनवरी को बाइक बैहना से मिली. इसके बाद से आरोपी भूमिगत हो गए थे. पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी. इस दौरान शहरी थाना के हेडकॉंस्टेबल मनोज ठाकुर ने मामले की जांच की और पुलिस जवान कुलदीप और महिला पुलिस कर्मी सपना ठाकुर के साथ बैहना में छापामारी की. इस दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों पर पहले भी चोरी और एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं. गुरुवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि चोरी के आरोप में पकड़े गए बैहना के युवक चिट्टे के दलदल में ऐसा डूबा कि उसने अपना सब कुछ गंवा दिया. उसके उसके का बचपन में ही देहांत हो चुका है. उधर, बैहना में चंडीगढ़ मनाली फोरलेन में उसकी जमीन चली गई तो मुआवजे के तौर पर उसे 30-35 लाख रुपये मिले थे. हालांकि, युवक ने सारे पैसे नशे और ऐशपरस्ती में खत्म कर दिए और अब नशे के लिए चोरी करने लगा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केजरीवाल ने नशा तस्करों को दी चेतावनी : पंजाब छोड़कर चले जाओ, वरना जिंदा नहीं बचोगे

लुधियाना। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तीन दिवसीय लुधियाना दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज किसी पार्टी के संबंध में या फिर चुनाव...
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहित अनुपालनार्थ समिति गठित

ऊना : अम्ब नगर पंचायत के चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने तथा उल्लंझन करने के विनिर्दिष्ट मामालों पर विचार करने के लिए निर्वाचन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला इंजीनियर की आपबीती- शराब पिलाकर नशे में किया रेप : दोस्तों के सामने नचवाया :

कानपुर  :  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर में एक महिला इंजीनियर ने अपने प्रोजेक्ट मैनेजर पर गंभीर शोषण और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। महिला इंजीनियर का कहना है कि आरोपी ने शादी का...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर-नंगल सड़क अपना अस्तित्व खो रही : मट्टू

गढ़शंकर : सोमवार को कंडी संघर्ष कमेटी की मीटिंग खानपुर व बीरमपुर में जरनैल सिंह और नंबरदार किशन की अगुवाई में की गई। इस मीटिंग में कंडी संघर्ष कमेटी द्वारा 29 अप्रैल को ट्रक...
Translate »
error: Content is protected !!