30 लाख से कीर्ति नगर मोहल्ले की में गलियों में टायलें लगने का कार्य शुरु

by

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने वार्ड नंबर 27 के मोहल्ला कीर्ति नगर में गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत
होशियारपुर :कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर होशियारपुर का विकास करवाया जा रहा है और इसमें किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। वे आज वार्ड नंबर 27 के मोहल्ला कीर्ति नगर में अलग-अलग गलियों में टायलें लगाने के कार्य की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 30 लाख 7 हजार रुपए की लागत से मोहल्ला कीर्ति नगर में अलग-अलग गलियों का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वार्ड निवासियों के सहयोग से वार्ड की सभी जरुरतें पूरी की जाएंगी और विकास का क्रम इसी तरह जारी रहेगा। इस मौके पर एक्सियन नगर निगम कुलदीप सिंह,पूर्व पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल, बिंदु शर्मा, अमरजीत सिंह, प्रीतम दास, देवराज, रविंदर लोहिया, जगदीश धामी, दलवीर कौर सिद्धू, सुदेश रानी, दलबीर कौर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
—-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

The District Magistrate issued an

Hoshiarpur/ November 9/Nov.9 :  According to the order issued by District Magistrate-cum-Deputy Commissioner Komal Mittal in exercise of the powers conferred under Section 163 of the Indian Civil Protection Code, 2023, any noise pollution/noise...
article-image
पंजाब

प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों को बंद करने की मांग :सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में उठाई

नई दिल्ली 15 दिसंबर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज लोकसभा में जिला होशियारपुर के गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में पड़ते गांव महिंदवानी में हिमाचल प्रदेश की सीमा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दिनदहाड़े NRI को घर में घुसकर बच्चे के सामने मारी गोली : हाथ जोड़कर रोकते रहा बच्चा और परिवार

अमृतसर। थाना मकबूलपुरा के अधीन आते इलाका दबुर्जी में एक एनआरआई के घर में घुसकर दो नौजवानों ने घुसकर उसे गोलियां मार दी। इस घटना में एनआरआई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल...
Translate »
error: Content is protected !!