31 जुलाई तक लंबित मांगें पूरी करे सरकार : कुनिहार में पेंशनरों की मांग

by

डीआर की बकाया किस्तें और देय राशि जल्द जारी करने की उठी आवाज

पेंशनर महासंघ की बैठक में 14 सूत्रीय मांगपत्र पर कार्रवाई की समीक्षा

योगेश चौहान। अर्की :  भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की कुनिहार इकाई की बैठक इकाई अध्यक्ष आरपी जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में महासंघ के प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार से लंबित मांगों को 31 जुलाई तक पूरा करने की मांग उठाई गई।
बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष आरपी जोशी ने सदस्यों का स्वागत किया और संगठन की गतिविधियों तथा पेंशनरों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने महंगाई राहत (डीआर) की बकाया किस्तों और अन्य लंबित देय राशियों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि गत 13 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक में 14 सूत्रीय मांगपत्र पर विस्तृत चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर 31 जुलाई तक कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि सरकार ने 14 में से छह मांगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को संशोधित वेतनमान की बकाया राशि का भुगतान किया जा चुका है, जबकि 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को इस माह बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कुल देय राशि का 40 प्रतिशत भुगतान जुलाई माह में किए जाने पर सरकार सहमत हुई है। इसके अलावा परिवहन निगम के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अलग से बैठक आयोजित की गई तथा शहरी निकायों के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को वर्ष 2016 से संशोधित वेतनमान के अनुसार वेतन और पेंशन देने के आदेश जारी किए गए हैं।
इंद्रपाल शर्मा ने बताया कि पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान के लिए सरकार ने 103 करोड़ रुपये संबंधित विभागों को जारी किए हैं तथा अतिरिक्त बजट की प्रक्रिया भी जारी है। साथ ही वित्त विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों एवं आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को पेंशनरों के लंबित भुगतान शीघ्र करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इन निर्णयों के लिए सरकार का आभार व्यक्त करते हुए शेष मांगों तथा 15 प्रतिशत महंगाई राहत की बकाया किस्तों का भी शीघ्र भुगतान करने की मांग की।
बैठक में प्रदेश स्तर पर गठित 18 संगठनों की संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा पेंशनरों की मांगों को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई तथा भविष्य में समिति द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्र वर्मा, जिला सचिव ओमप्रकाश गर्ग, महामंत्री राकेश शर्मा, सचिव देवेंद्र कौशल, सुशील शर्मा, एस.पी. शर्मा, डॉ. कीर्ति, विद्या गर्ग, तारा चौधरी, कंचनमाला, सुनीता भारद्वाज, हरिदास, जे.पी. शाह, मोहनलाल भारद्वाज, ताराचंद शर्मा, ओम राणा, हरदेव जोशी, ललित शर्मा, सोहनलाल, कंवर सिंह, जगदीश चंदेल, परशुराम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना के खिलाफ प्रतिभा नही तो कांग्रेस उतार सकती बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम को…!

शिमला : मंडी लोकसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। बीजेपी ने यहां से कंगना रनौत को उतारा है। इस सीट से कांग्रेस प्रतिभा सिंह को उतारना चाहती है, लेकिन वह चुनाव लड़ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अबोहर की किसान की बेटी ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा में 9वां स्थान किया हासिल

एएम नाथ । शिमला/ अबोहर : अबोहर के पास काला टिब्बा गाँव के एक किसान की बेटी जन्नत हेयर का हिमाचल प्रदेश में न्यायिक अधिकारी के रूप में चयन हुआ है। हिमाचल प्रदेश लोक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में पहली जून से 500 एमएल पानी की प्लास्टिक बोतलों पर प्रतिबंधः मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना

एएम नाथ। शिमला : मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने पहली जून, 2025 से सभी सरकारी कार्यक्रमों व होटलों में पॉलीथीन टेरेफ्थैलेट (पी.ई.टी.) विशेषता वाली 500 मिलीलीटर तक की पानी की छोटी बोतलों के प्रयोग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सांसद खन्ना ने बी.बी.एम.बी. की समस्याओं सम्बन्धी खन्ना ने की केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की चर्चा : कहा, बी.बी.एम.बी. की कार्यप्रणाली में पंजाब सरकार की अनियमितताएं आ रही आड़े, सफ़ेद हाथी बना अस्पताल

होशियारपुर 24 दिसंबर । भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उन्हें भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड तथा बी.बी.एम.बी. अस्पताल तलवाड़ा की समस्याओं से...
Translate »
error: Content is protected !!