31 मई को प्रातः 11 बजे समस्त कार्यालयों में दिलाई जाएगी मतदाता शपथ – DC मुकेश रेपसवाल

by
एएम नाथ। चम्बा  :  ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश के दिशा निर्देशानुसार 31 मई, 2024 को प्रातः 11 बजे ज़िला में स्थित सरकारी, अर्द्धसरकारी, विभागों, बोर्डों, निगमों, कॉर्पाेरेट क्षेत्रों आदि के कार्यालयों में सभी कर्मचारी व अधिकारी एक जून 2024 को मतदान करने की शपथ लेंगे।
मुकेश रेपसवाल ने बताया  कि लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत करने तथा लोकसभा चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ाने के मकसद से यह पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि ज़िला के सभी कार्यालय अध्यक्ष अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदाता शपथ ‘हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, मूलवंश, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपनी मताधिकार का प्रयोग करेंगे’ दिलवाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट शिक्षा उपनिदेशक द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित होना अनिवार्य – डीसी

ऊना  – ओपन स्कूल से मैट्रिक पास उम्मीदवारों को सेना भर्ती मे भाग लेने के लिए अपने नियमित स्कूल द्वारा जारी विद्यालय त्याग प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में आपदा समाप्त, सुशासन के साथ दिल्ली वासी – देश को सिर्फ मोदी की गारंटी पर भरोसा, दिल्ली के दिल में है ‘मोदी ही मोदी’ : जयराम ठाकुर

अपनी नाकामियों से शून्य पर पहुंची कांग्रेस, हिमाचल में भी होगा यही हाल एएम नाथ। शिमला  : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश को सिर्फ नरेंद्र मोदी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में रहे उपस्थित

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

₹37 लाख के कथित फ्रॉड लोन मामले में बैंक अधिकारियों पर संरक्षण देने के आरोप

जोगिन्द्रा बैंक के खिलाफ NABARD में शिकायत, भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने का आरोप मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के ऋण मामले में कार्रवाई की मांग, हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने उठाए सवाल एएम नाथ। सोलन : पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!