31 किसानों पर केस दर्ज : 417 एकड़ पंचायती जमीन कब्जे से मुक्त करवाई थी,किसानों ने जमीन पर खेती शुरू करने पर की गई करवाई

by

फतेहगढ साहिब :
पंजाब सरकार के प्रयासों से पिछले महीने 417 एकड़ पंचायती जमीन कब्जे से मुक्त करवाई गई थी। पर गांववासियों ने पुन: जमीन पर कब्जा कर लिया है। यह जमीन फतेहगढ़ साहिब के गांव चलेरी कलां की है। पुन: कब्जा करने के बाद किसानों ने जमीन खेती करना शुरु कर दिया है। इसके बाद पुलिस में 31 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
दूसरी तरफ किसानों ने प्रशासन पर जबरन जमीनें हड़पने का आरोप लगाया है। किसान संगठनों ने भी इस मामले को कानूनी चुनौती देने का फैसला किया है। पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल ने पिछले महीने चलेरी कलां की 417 एकड़ पंचायती जमीन खाली करवाने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि किसानों ने यह जमीन अपनी मर्जी से वापस कर दी है। हालांकि कुछ दिनों बाद किसानों द्वारा यह आरोप लगाया गया कि सरकार उन्हें जमीन सौंपने के लिए मजबूर है।
किसानों का दावा है कि उनके पूर्वज इस जमीन पर 1904 से खेती करते आ रहे हैं। यह भी दावा किया कि हाईकोर्ट ने सरकार को जमीन वापस लेने पर रोक लगा दी है। बीकेयू (एकता सिद्धूपुर) ने इस संबंधी एक कमेटी का गठन करके कानूनी प्रक्रिया शुरु करने का फैसला किया है।
ब्लाक विकास तथा पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) सरहिंद ने गांव चलेरी कलां में गांववासियों द्वारा जमीन पर पुन: कब्जे के बारे में पुलिस के पास शिकायत दी है। जिसके आधार पर जिला पुलिस ने 31 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीडीपीओ ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि किसानों ने पंचायती जमीन पर पुन: कब्जा कर लिया है।
एफआईआर के मुताबिक बीडीपीओ ने बताया कि सरकार ने चलेरी कलां की 417 एकड़ पंचायती जमीन वापस ले ली थी, पर 31 किसानों ने पुन: कब्जा करके खेती करना शुरु कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

150 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स कांग्रेसी सांसद ने भरा : दिसंबर में आयकर विभाग ने उनके ठिकानों से 350 करोड़ रुपये किए थे बरामद

अजायब सिंह बोपाराय ।  झारखंड :  झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एक बार फिर चर्चा में है। इसके पीछे की बड़ी वजह उनका 150 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स भरा जाना है।...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने देशी पिस्तौल (कट्टा) व कारतूस सहित एक को किया गिरफ्तार

गढ़शंकर 27 दिसंबर  – गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को एक देशी पिस्तौल (कट्टा) और 3 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना गढ़शंकर के एसएचओ जयपाल...
article-image
पंजाब

राजा वडिंग गांधी परिवार की चाटुकारिता में अंधे–निपुण शर्मा

संघ विरोधी बयान पर भाजपा ने किया पलटवार होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : संघ और भाजपा को संविधान विरोधी बताने वाले बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा...
article-image
पंजाब

टांडा बाढ़ प्रभावित इलाकों का खन्ना ने किया दौरा…जिस तन लागे वो तन जाने : खन्ना

बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने वाले लोगों और संस्थाओं का खन्ना ने किया धन्यवाद होशियारपुर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने हल्का टांडा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। खन्ना ने...
Translate »
error: Content is protected !!