32 बोर के देसी पिस्टल और एक 7.65 जिंदा कारतूस सहित एक ग्रिफ्तार : असला एक्ट तहत मामला दर्ज

by
गढ़शंकर। एसएसपी सुरेंद्र लांबा द्वारा जिले में नशे के खिलाफ एसपी (डी) सरबजीत सिंह बाहिया के नेतृत्व में डीएसपी जसप्रीत सिंह की हिदायतों के अनुसार व एसएचओ बलजिंदर सिंह की निगरानी में एएसआईकौशल चंद्र के साथ पुलिस पार्टी चक्क रौंता से रोड़मजारा रोड़ पर जा रहे थे। जब कुनैल से पीछे थे तो सामने से शक्की हालत में एक व्यक्ति को पैदल आता हुआ कर उसे रोक कर पुलिस पार्टी ने  पूछताश की तो उसने अपना नाम गुरनूर सिंह उर्फ़ गौरी पुत्र परमजीत सिंह निवासी कुकड़मजारा बताया और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 32 बोर का देसी पिस्टल और एक 7.65 जिंदा कारतूस बरामद किया ।   एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ  असला एक्ट 25-54-59 तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर  पुलिस रिमांड हासिल कर और गहराई से पूछताछ की जाएगी कि यह असला कहां से लेकर आया था।
इस मौके पर थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि 14 जनवरी को दर्ज एक अन्य गोली चालाने और तेजधार हथियारों से हमला करने के मामले में वांछित मनदीप सिंह उर्फ मनी गुजर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

रंजना छाबड़ा का अंडर 19 राष्ट्रीय खेलों में चयन : फुटबॉल एकेडमी पोसी की फुटबॉल खिलाड़ी रंजना छाबड़ा का अंडर 19 राष्ट्रीय खेलों में चयन

गढ़शंकर : शहीद भगत सिंह फुटबॉल एकेडमी पोसी की फुटबॉल खिलाड़ी रंजना छाबड़ा का अंडर 19 राष्ट्रीय खेलों में चयन होने पर अकादमी के अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित करने में लिए विशेष समागम का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED का बड़ा एक्शन… उद्योगपति ‘डिजिटल अरेस्ट’ मामले में 5 राज्यों के 11 ठिकानों पर रेड, महिला गिरफ्तार

ED की जालंधर जोनल टीम ने लुधियाना के उद्योगपति को डिजिटल अरेस्ट करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. ED ने 22 दिसंबर 2025 को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और असम में कुल...
article-image
पंजाब

पटवारी और उसके निजी एजेंट के खिलाफ 34.70 लाख रुपए रिश्वत लेने के मामले में मामला दर्ज : पटवारी के भाई और पिता को भी रिश्वत लेने की साजिश रचने का आरोप

लुधियाना :विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने पूर्वी लुधियाना में तैनात राजस्‍व पटवारी गुरविन्‍दर सिंह और उसके निजी एजेंट निक्‍कू के खिलाफ 34.70 लाख रुपए रिश्वत लेने के लिए भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है।...
article-image
पंजाब

बीबीएमबी के विभिन्न विभागो मे कई पद खाली पड़े है, भरने की तरफ बीबीएमबी प्रबंधन कोई भी ध्यान नही दे रहा – शिव कुमार

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) :भाखड़ा ब्यास इम्पलाईज यूनियन की गेट रैली संसारपुर टेरस(हिमाचल बॉर्डर) तथा मुख्य अभियंता ब्यास बाँध के कार्यालय परिसर के समक्ष आयोजित की गई। जिसमें यूनियन के प्रधान अशोक कुमार व अन्य प्रतिनिधियों...
Translate »
error: Content is protected !!