32 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए शिलान्यास व लोकार्पण

by
एएम नाथ। सिरमौर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर ज़िले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत की 7 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री ने 1.44 करोड़ रुपये की लागत से सहायक जिला न्यायवादी राजगढ़ के लिए कार्यालय सह आवासीय भवन, 1.98 करोड़ रुपये की लागत से नोहरी में उप-तहसील भवन, 5.74 करोड़ रुपये की लागत से थानी-थामनी-खरीमू सड़क, 4.73 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना लाना भलटा लोह, ग्राम पंचायत लाना भलटा तथा 1.66 करोड़ रुपये की लागत से बडगला मार्ग से होकर राजगढ़-यशवंत नगर सड़क का उद्घाटन किया।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 14.13 करोड़ रुपये की लागत से जिला सिरमौर में चाबयोगा से सालमु के बीच गिरी नदी पर वाहन योग्य पुल तथा 2.15 करोड़ रुपये की लागत से राजगढ़ स्थित लोक निर्माण विभाग कॉलोनी में टाइप-2 आवासीय क्वार्टरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनावों के दौरान जिला में चरणबद्ध तरीके से शराब बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जारी की अधिसूचना एएम नाथ। चंबा : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जिला चंबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परवाणु नेशनल हाइवे-5 पर बड़ा हादसा, डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में घुसा ट्रक, कार को मारी टक्कर, दो की मौत 

एएम नाथ। सोलन :  प्रदेश के प्रवेश द्वारा परवाणु-कालका-शिमला नेशनल हाइवे-5 पर रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कमल कौर उर्फ कंचन मर्डर मामला .. 3 महीने पहले रची गई थी हत्या की साजिश, : आरोपी अमृतपाल विदेश भागा, 5 नामजद

चंडीगढ़ : बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बठिंडा एसएसपी अमनीत कोंडल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस कत्ल की...
हिमाचल प्रदेश

जीवन को बचाने का है सड़क सुरक्षा अभियान:डीसी राघव शर्मा

150 बच्चों ने पेटिंग से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश डीएवी पब्लिक स्कूल ने पहले तीन स्थानों पर किया कब्जा ऊना 15 फरवरी: सड़क सुरक्षा अभियान का मुख्य उद्देश्य जीवन को बचाना है। लॉकडाऊन...
Translate »
error: Content is protected !!