3200 एकड़ भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल ने नारू नंगल लिफ्ट स्कीम का किया उद्घाटन

by

  1.42 करोड़ रुपए के सोलर प्रोजेक्ट से घटेगा बिजली खर्च,   92 किलोमीटर भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से 18 गांवों की 3200 एकड़ कृषि भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा
होशियारपुर, 14 जुलाई:   पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल ने आज गांव बसी पुरानी में विधायक ब्रम शंकर जिंपा की मौजूदगी में नारू नंगल लिफ्ट स्कीम तथा कंडी नहर स्टेज-2 के 330 किलोवाट सोलर पैनल सिस्टम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों को आधुनिक सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जल संसाधनों का वैज्ञानिक एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित कर खेती की लागत कम करना और किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा प्रयास रहा है कि हर खेत व टेल तक पानी पहुंचे।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि कंडी नहर के आर.डी. 65693 मीटर पर स्थापित नारू नंगल लिफ्ट स्कीम का निर्माण कंडी नहर के बाएं किनारे स्थित ऊंचे क्षेत्रों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। इस परियोजना के तहत 100-100 हॉर्स पावर की सात मोटरों के माध्यम से नहर का पानी लगभग 75 फुट की ऊंचाई तक उठाया जाता है। इसके बाद भूमिगत पाइपलाइन नेटवर्क के जरिए गुरुत्वाकर्षण प्रणाली से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस लिफ्ट स्कीम के दो चरण हैं, जिनकी कुल डिस्चार्ज क्षमता 20 क्यूसेक है। इसके माध्यम से लगभग 3,200 एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रोजेक्ट के अंतर्गत 92 किलोमीटर लंबा भूमिगत पाइपलाइन नेटवर्क बिछाया गया है, जिससे होशियारपुर और चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्रों के 18 गांवों के किसानों को नहरी पानी से सिंचाई का लाभ मिल रहा है।

बरिंदर गोयल ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से बसी पुरानी, नंदन, बस्सी किक्करां, जहानखेलां, महिलांवाली, बसी हस्त खां, बसी कुंडियां, बसी दाऊद खां, नारू नंगल, कौंडला, अली दी बसी, बैठूला, बसी मुस्तफा, बहादुरपुर बाहियां, नारू नंगल खास, धीरोवाल, बसी अली खां और जंडोली सहित 18 गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि लिफ्ट स्कीम पर 540 किलोवाट का विद्युत भार है। बिजली खर्च में कमी लाने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 1.42 करोड़ रुपए की लागत से 330 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल सिस्टम स्थापित किया गया है। इससे बिजली की उल्लेखनीय बचत होगी, परियोजना की संचालन लागत कम होगी तथा किसानों को लंबे समय तक निर्बाध सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस दौरान मौके पर मौजूद गांवों की पंचायतों ने सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्य मंत्री के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने किसानों की सुध लेते हुए खेतों तक नहरी पानी को पहुंचाया है। इस मौके पर होशियारपुर सहकारी बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, एस.डी.एम होशियारपुर परमप्रीत सिंह, एस.ई विजय गिल, अजय मोहन बब्बी, वरिंदर शर्मा बिंदु के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा जेल से पंजाब के वोटरों को धमका रहा गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया !

गुरदासपुर  :  जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया मतदाताओं को धमका रहा है। आरोप है कि वह डेरा बाबा नानक के चुनावी मैदान में खड़े आप प्रत्याशी को वोट देने के लिए कहता है।...
article-image
पंजाब

SAD Programme Held at Thandal

Hoshiarpur/Jan 20/Daljeet Ajnoha :  Former Cabinet Minister and Shiromani Akali Dal general secretary Sohan Singh Thandal today presided over a party programme at the Thandal office in village Thandal, in the Chabbewal Assembly segment.On...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CM वही बनता है जो 500 करोड़ की अटैची देता है… नवजोत सिद्धू की पत्नी ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद क्यों कहा ऐसा?

चंडीगढ़ : पंजाब की राजनीति में कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू फिर सक्रिय हो गई हैं। नवजोत कौर ने शनिवार को चंडीगढ़ में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से...
article-image
पंजाब

Saplings were planted by Alliance

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 4 :   Today on the occasion of Hariyali Amavasya, keeping in mind the environment protection, saplings were planted by Alliance Club Hoshiarpur Greater at India Enclave Piplanwala. Ally. Ramesh Kumar and Ally....
Translate »
error: Content is protected !!