33 साल के युवक की चिट्टे से गई जान – मनाली के वॉशरूम में मिली लाश

by
एएम नाथ। कुल्लू :    हिमाचल प्रदेश के मनाली में पब्लिक टॉयलेट में एक ड्रग एडिक्ट युवक की लाश मिली है. आशंका है कि चिट्टे के सेवन से युवक की मौत हुई है. हालांकि, मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन युवक लंबे समय से चिट्टे का सेवन करता आ हा था और ड्रग एडिक्ट था।
फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है. मनाली पुलिस ने मामले की पुष्टी की है.
जानकारी के अनुसार, बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि मनाली शहर में टॉयलेट में काफी समय से एक युवक घुसा हुआ है और बाहर नहीं निकल रहा है. मौके पुलिस पुलिस जवान विनोद कुमार गए. उनके साथ नगर परिषद के लोग भी साथ थे.
पुलिस को दिए बयान में मनाली के गोम्पा रोड की रहने वाली महिला ने बताया कि करीब 2 बजे दिन वब अपनी दुकान से नगर परिषद कार्यालय के पीछे बने शौचालय में गई थी. इस गदौरान शौचालय का दरवाजा बंदा. उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की. लेकिन दरवाजा खुला नहीं. हालांकि, दरवाजे के स्पेश से जब उन्होंने अंदर झांकर देखा तो युवक गिरा हुआ था. इसके बाद नगर निगम को सूचना दी गई और बाद में पुलिस को बुलाया गया. बाद में जब दरवाजा खोला तो यवक मृत हाल में पाया गया. मृतक की पहचान 17 मील के गांव ब्राण के अर्जुन राणा (33) के रूप में हुई है. पुलिस ने युवक के परिजनों को मौके पर बुलाया था और उनके बयान दर्ज किए. परिवार ने पुलिस को बताया कि युवक नशे का आदी था. फिलहाल, लाश को मनाली अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
मनाली के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर युवक की एक पुरानी वीडियो शेयर की और लिखा कि चिट्टे की ओवरडोज़ से एक और ज़िन्दगी खत्म हो गई. दो साल पहले मैंने इस लड़के की मदद करने की कोशिश की थी, लेकिन इसने चिट्टा नहीं छोड़ा और मनाली नगर परिषद के ऑफिस के पीछे वाले बाथरूम में आज इसका शव मिला. उन्होंने युवक का वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह युवक से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में बीते डेढ़ महीने में चिट्टे से 8वीं मौत है. इससे पहले, शिमला में तीन, मंडी और कुल्लू में 2-2, बिलासपुर में एक युवक की जान गई है. सूबे में चिट्टे से हालात खराब हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21वें स्टेट ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शानो शौकत से शुभारंभ : पहले दिन हुए मुकाबलों में खालसा कॉलेज गढ़शंकर, पद्दी सूरा सिंह और पनाम ने एकतर्फा  की जीत दर्ज

टूर्नामेंट का उद्घाटन शिरोमणि कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार गुरबख्श सिंह खालसा ने किया ग्रामीण स्तर मैचों के मुकाबलों में गढ़शंकर :  ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा 21वें राज्य स्तरीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन महीने से विभाग ने नहीं ली सुध: बंद पड़ा है सराहन उआहणा मैलोह रास्ता : जल शक्ति विभाग की नहर लीकेज से धंसा है डंगा

एएम नाथ। चम्बा (साहो) :   सराहन लचौड़ी उआहणा मैलोह पैदल रास्ता पिछले तीन महीने से बंद पड़ा है। इस रास्ते में जल शक्ति विभाग की नहर है। नहर के रिसाव से कुड्डी मोड़ पर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंचकूला में एक साल के मासूम का अपरहण : क्रैच से पिता बनकर लेकर ले गया युवक

मौके पर पहुंचे पुलिस के कई बड़े अधिकारी, टीमें गठित कर बच्चे की तलाश की शुरु एएम नाथ। पंचकूला : पंचकूला से एक बच्चे के अपरहण करने का मामला सामने आया है। एक साल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा व चंबा जिलों में इको टूरिज्म में काम करना उनकी प्राथकिताओं में रहेगा : टनल क्नैक्टिविटी की बात हो या फिर कांगड़ा में रेलवे सैक्टर की बात हो इन पर भी मजबूती से काम किया जाएगा – आंनद शर्मा

एएम नाथ । धर्मशाला :  कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आंनद शर्मा ने कहा कि कांगड़ा व चंबा जिलों में इको टूरिज्म में काम करना उनकी प्राथकिताओं में रहेगा। चंबा जिला में चाहे...
Translate »
error: Content is protected !!