33 लूट की घटनाओं को अंजाम : 1590 ग्राम नशीला पदार्थ, 2 मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा, एक जुपिटर स्कूटर, दो लोहे के दातर, एक डंडा, 3500 नकद बरामद

by

गढ़शंकर पुलिस ने इंटर डिस्ट्रिक्ट चोर चोरियों को अंजाम देने वाले व नाश तस्करी में लिप्त गिरोह के 3 सदस्य ग्रिफ्तार
लोगों व पुलिस कर्मियों से मारपीट, चोरी व लूट की घटनाओं को दे रहे थे अंजाम
गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने इंटर डिस्ट्रिक्ट चोरियो करने वाले व नशा तसकरी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार कर उनसे 1590 ग्राम के नशीला पदार्थ बरामद कर लिया । उक्त तीनों ने 33 लूट की वारदातों को अंजाम देने की और माना गिरोह में तीन अन्य के शामिल होने की बात पुलिस दुआरा पूछताछ में बात कबूल ली।
पुलिस दुआरा जारी प्रेस नोट में बताया एसपी (इन्वेस्टिगेशन) मनप्रीत ढिल्लों व डीएसपी दलजीत सिंह खख के देखरेख में एसआइटी का गठन किया गया। जिसमे गढ़शंकर पुलिस एसएचओ करनैल सिंह, एसआई रमनदीप कौर, एसआई कुलदीप सिंह व एएसआई महिंदर पाल को शामिल किया गया। जिन्होंने इंटर डिस्ट्रिक्ट में लोगों व पुलिस कर्मियों से मारपीट, चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वालो को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसके चलते एसएचओ इंस्पेक्टर करनैल सिंह के नेतृत्व में एसआई रमनदीप कौर के नेतृत्व में लिंक रोड़ पदराणा पर नाक लगया हुया था। पुलिस पार्टी ने मोटरसाइकिल सवारों को टार्च की रोशनी से इशारा कर रुकने को कहा तो उन्होंने मोटरसाइकिल को पीछे मोड़ कर भागने की कोशिश की तो एसआई रमनदीप कौर ने उन्हें पुलिस कर्मियों की सहायता से पकड़ लिया और पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान चनदीप सिंह उर्फ चन्ना पुत्र कुल्वर्ण सिंह निवासी भाना थाना माहिलपुर, हरदीप सिंह उर्फ दीपू पुत्र तजिंदर सिंह निवासी पंजोड़ा थाना मेहटियाना , सुखविंदर सिंह उर्फ़ सूखा पुत्र अवतार सिंह वासी ईसपुर थाना मेहटियाना बताया।
इस दौरान चनदीप सिंह उर्फ चन्ना पुत्र कुल्वर्ण सिंह की तलाशी दौरान पजामे की जेब से 550 ग्राम, हरदीप सिंह उर्फ दीपू पुत्र तजिंदर सिंह से 510 ग्राम व सुखविंदर सिंह उर्फ़ सूखा पुत्र अवतार सिंह की जेब से 530 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
तीनो आरोपियों दुआरा लूट की जिन घटनाओं को अंजाम दिया।
1. 20 अप्रैल को उन्होंने गांव जैतपुर थाना चब्बेवाल शाम 5 बजे एक व्यक्ति को डरा धमका कर उसकी स्कूटी व पैसे लूट लिए।
2. 7 मई को करीब 11 बजे बाहोवाल गांव थाना चब्बेवाल से बाइक सवार पति उतनी को रोककर बाइक व पैसे लूट लिए।
3. 15 जून को करीब दस बजे आनंदपुर साहिब रोड पर बिजली घर के पास बाइक सवार से तीन हजार रुपये व कुलेवाल गांव के पेट्रोल पंप के पास रात सवा गयारह बजे बाइक सवार से पंद्रह हजार आठ सौ रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया था।
4. 10 सितंबर को सुबह तीन बजे स्तनोर अड्डे पर सब्जी विक्रेता से पचीस हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटा।
5. 10 सितंबर को ही फतेहपुर खुर्द गढ़शंकर से बाइक सवार को बाइक की टक्कर मार कर उसे घायल कर दो हजार व मोबाइल छीना था। ।
6. थाना माहिलपुर के मुगोपट्टी गांव के पास एक युवती सरबजीत कौर पुत्री कुलविंदर सिंह निवासी लकसीह से एक्टिवा लूटने के आरोप में 23 सितंबर को मामला दर्ज किया गया है।
7. 25 सितंबर को करीब गयारह बजे राधा स्वामी सत्संग भवन घुमना थाना बहराम थाना नवाशहर से एक महिला से स्कूटी लूटकर फरार हो गए थे।
8. 26 सितंबर को करीब बारा बजे टोडरपुर थाना मेहटियाना से होमगार्ड जवान को मारपीट कर पांच हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिए थे।
9. 26 सिंतबर को दोपहर को गांव मोहनोवाल, थाना गढ़शंकर की पुली पर मोटरसाइकिल सवार को रोक कर उसके सिर पर डंडा मार कर 4000 , पर्स व मोबाइल छीना।
10. 30 सितंबर को इन तीनों ने थाना बंगा में तैनात एएसआई राम शाह पर तेजधार हथियारों से हमला कर उससे नगद राशि व जरूरी कागजात लूट लिए थे। जिसके संबंध में थाना गढ़शंकर में तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
11. 30 सिंतबर को शाम साढ़े 6 बजे रावलपिंडी, थाना गढ़शंकर के पास बाइक सवार को किरपान दिखाकर और थप्पड़ मारकर बाइक, पर्स व किट छीनी थी।
12 2 महीने पहले पोसी के पास महिला से पर्स छीन लिया था जिसमे पंद्रह सौ रुपये थे।
13. डेढ़ महीने पहले माहिलपुर फगवाड़ा रोड पर बैठी महिला से पर्स छीना जिसमे दो हजार रुपये थे।
14. डेढ़ महीने पहले राजनी देवी माता मंदिर, थाना चब्बेवाल के पास बाइक सवार दो लोगों से दो हजार रुपये की लूट।
15. डेढ़ महीने पहले कबाड़ का काम करने वाले से सरहाला रोड माहिलपुर से पंद्रह हजार रुपये की लूट।
16. डेढ महीना पहले भगतूपुर , माहिलपुर से बाइक सवार से पांच हजार रुपये लूटे।
17. एक महीने पहले बंगा कटारिया रोड थाना बंगा के पास स्कूटर सवार से चार हजार रुपए की लूट।
18. एक महीने पहले भगोरा माहिलपुर के पास सायकिल सवार से डेढ सौ रुपये लूटे।
19. बीस दिन पहले गांव बाघोरा-नंगल माहिलपुर के पास स्कूटरी सवार से सात हजार रुपए की लूट,
20 . एक महीने पहले ईसपुर फगवाड़ा रोड पर थाना सदर फगवाड़ा बाइक सवार से दो हजार रुपये की लूट।
21. एक महीने पहले गांव घुमना थाना बहराम व फराला रोड पर पंडित से 6 सौ रुपये की लूट।
22 . एक महीने पहले पांशटा से साहनी रोड थाना रावलपिंडी जिला कपूरथला से सायकिल सवार से पांच सौ रुपये की लूट।
23. 15 दिन पहले गढ़शंकर के भममिया गांव से महिला से तेरह सौ रुपये की लूट।
24. 13 दिन पहले मखनगढ़ थाना चब्बेवाल से बाइक सवार से दो हजार रुपए की लूट।
25.. पन्द्रह दिन पहले भारटा नंगल रोड माहिलपुर से बाइक सवार से तीन हजार रुपये लूटे।
26. एक महीने पहले घुमना बहराम कपूरथला से बुजुर्ग व्यक्ति से एक हजार रुपये लूटे।
27. पंद्रह दिन पहले पांशटा-मेहटियाना बाइक सवार से डेढ सौ रुपये लूटे।
28. एक महीना पहले पाशटे टोडरपुर रोड़, घाना मैहटीआना 150 रुपये व मोबाइल छीना। लेकिन मोबाइल फैंक गए।
29. रक्षाबंधन वाले दिन अजनोहा के पास बाइक सवार से बाईस सौ रुपये लूटे।
30 . डेढ़ महीने पहले पांशटा-मेहटियाना बाइक सवार से पच्चीस सौ रुपये लूटे।
31. बीस दिन पहले बद्दो थाना मेहटियाना नहर के पास बाइक सवार से चार हजार रुपये लूटे।
32. दस दिन पहले एक्टिवा सवार से दस हजार रुपये लूटे ।
33. दस दिन पहले पद्दी पोसी नहर पर बाइक सवार से सात हजार रुपए लूटने की वारदाते की ।
तीनों आरोपियों से बरामदगी : तीन बाइक, एक एक्टिवा स्कूटर, एक जुपिटर स्कूटर, दो दातर लोहे के व पैंतीस सौ रुपए ।
वारदात को ऐसे देते थे अंजाम : सुनसान रास्तो, मेन व लिंक रोड़ो पर तथा बीस्ट दोआब नहर की पटड़ी पर जिला होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला(फगवाड़ा) में आम लोगो व पुलिस मुलाजमो को घेर कर दातर, डंडों से डरा धमकाकर और चोटें मारकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
एसएचओ करनैल सिंह ने बताया कि यहां इस गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार किए जा चूके है और तीन आरोपी मनजिंदर सिंह उर्फ लादेन पुत्र हरमेश लाल निवासी भाना, गुरबक्श सिंह उर्फ़ पाशा पुत्र अवतार सिंह निवासी देनोवाल खुर्द व परमजीत सिंह उर्फ पम्मा पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी डेरों थाना गढ़शंकर को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
फ़ोटो 131:
थाना गढ़शंकर पुलिस द्वारा पकड़ा गया चोर गिरोह से बरामद बाइक और एसएचओ करनैल सिंह व अन्य पकड़े गए आरोपी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

MLA Karambir Singh Ghuman Unveils

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 27 :Advocate and MLA from Dasuya, Karambir Singh Ghuman has outlined his vision for the city’s overall development with key civic and infrastructure projects. Speaking to senior journalist Sanjeev Kumar, he informed...
article-image
पंजाब

सस्पेंडेड DIG भुल्लर की बढ़ीं मुश्किलें, CBI ने फाइल की 300 पेज की चार्जशीट

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस के सस्पेंडेड DIG हरचरण सिंह भुल्लर और उनके बिचौलिए कृष्ण शारदा को CBI कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपी पिछले 14 दिनों से ज्यूडिशियल कस्टडी में थे। CBI ने भुल्लर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद कंगना रणौत ने दिशा समिति की बैठक में की विकास परियोजनाओं की समीक्षा : कार्यों को गति देने और पारदर्शिता बनाए रखने के दिए निर्देश

एएम नाथ। मंडी, 29 अक्तूबर।  जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज उपायुक्त कार्यालय मंडी के सम्मेलन कक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता लोकसभा सांसद एवं समिति की अध्यक्ष कंगना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओपीएस और अन्य कल्याणकारी योजनाएं रहेंगी जारी : मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा, भाजपा ने जानबूझकर आरडीजी प्रस्तुति का बहिष्कार किया अपने कार्यकाल में भाजपा ने किया है आरडीजी का दुरुपयोग एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू...
Translate »
error: Content is protected !!