36 लोग लापता : रामपुर के झाकड़ी क्षेत्र से सटे समेज खड में बादल फटने की घटना होने के कारण : समेज में बदल फटने से प्रभावित 85 किलोमीटर में होगा सर्च ऑपरेशन – जिलाधीश

by
 प्रभावित श्रेत्र को रेस्क्यू कार्य के लिए छह हिस्सों में बांटा
*** एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आर्मी, सीआईएसएफ, आईटीडीपी, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन दल बचाव कार्य में शामिल*
*** बुशहर सदन में ठहराए जाएंगे प्रभावित*
एएम नाथ। शिमला :  शिमला 01अगस्त – रामपुर के झाकड़ी क्षेत्र से सटे समेज खड में बादल फटने की घटना 31 जुलाई देर रात होने के कारण 36 लोग लापता हो गए है। जिला प्रशासन ने इन लोगों को रेस्क्यू करने के लिए आज सुबह साढ़े पांच बजे से बचाव कार्य आरंभ कर दिया। उपाुयक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी सुबह की मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उपायुक्त ने सारे बचाव कार्य की निगरानी की और पल-पल रणनीति बनाकर कार्य में तीव्रता लाई।
May be an image of 8 people
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला प्रशासन, पुलिस सहित सभी विभाग एक जुट होकर बचाव कार्य में लगे हुए है। करीब 85 किलोमीटर तक के क्षेत्र में बचाव कार्य को किया जाना है। इस बचाव कार्य को लेकर प्रभावित क्षेत्र को छह हिस्सों में बांटा गया है। 36 लोगों के लापता होने की पुष्टि हो पाई है। इनमें से तीन लोग कुल्लू क्षेत्र से संबध रखते है जबकि 33 शिमला क्षेत्र में रह रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ हिस्से की निगरानी एसडीएम कुमारसैन कर रहे है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आर्मी, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन दल को बचाव कार्य टीम में शामिल किया गया है।
पुलिस को प्राथमिक सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल एसडीआरएफ, पुलिस, होम गार्ड अग्निशमन दल की टीम बनाकर मौके के लिए रवाना किया। लेकिन घटना स्थल पर पहुंचना काफी चुनौती भरा था। घटना स्थल तक जाने वाली सड़क दोनों तरफ टूट चुकी थी। ऐसे में बचाव दल दो किलोमीटर पैदल चलकर ही घटना स्थल पर पहुंचा। देर रात को समेज में भारी बारिश और बादल फटने से कई घर बह गए। उन्होंने कहा कि सुबह सूर्योदय के साथ ही बचाव कार्य पुनः आरंभ होगा और सूर्यास्त के साथ कार्य समाप्त हुआ करेगा। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य में लगी टीम को अलग-अलग स्थानों पर ठहराया गया। इसमें कुछ स्थानीय युवक मंडल और लोग भी मदद कर रहे है।
*एडीसी को डिप्टी इंसीडेंट कमांडर किया नियुक्त*
इस घटना को देखते हुए उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा को डिप्टी इंसीडेंट कमांडर नियुक्त किया है, जोकि सुन्नी कोलडैम में ही तैनात किए गए है। इसके साथ ही आपदा में लापता लोगों को कोलडैम में ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन की निगरानी करेंगे। वीरवार को दिन भर सर्च ऑपरेशन किया लेकिन कोई रेस्क्यू नहीं हो पाया।
*टाईम लाइन*
– 31 जुलाई देर रात 12:15 बजे बादल फटने की घटना
– झाकड़ी पुलिस स्टेशन में सुबह सवा तीन बजे के करीब पंचायत उप प्रधान ने घटना की सूचना दी
– हेंड कांस्टेबल संजीव की अगुवाई में पुलिस की टीम घटना स्थल के लिए साढ़े तीन बजे रवाना
– करीब पौने चार बजे ग्रीनको कंपनी की ओर से एसडीएम रामपुर निशांत तोमर को सूचना मिली।
– चार बजे एसडीएम ने एनडीआरएफ एसडीआरएफ, पैरामिलिटरी फोर्स, पुलिस से संपर्क कर लिया था।
– करीब पांच बजे एसडीएम रामपुर अपनी टीम के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हुए।
– पांच बजकर 40 मिनट पर एसडीएम घटनास्थल पर पहुंचे।
– खड के दूसरी तरफ 10 लोग फंसे हुए थे जिन्हें रेस्क्यू करने में करीब चार घंटे लगे।
– सुबह सात बजे के करीब सारे बचाव दल घटना स्थल पहुंचे।
– सुबह सवा दस बजे के करीब उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी घटना स्थल पर पहुंचे।
– सुबह साढ़े दस बजे तक सभी लोगों को रेस्कयू कर लिया गया।
– दोपहर करीब 12 बजे रेस्क्यू अभियान के दौरान दो मानव अवशेष मिले है।
*एक पल भी नहीं सोए- प्रत्यक्षदर्शी*
ग्रीनको प्रोजेक्ट में रात्रि डयूटी के दौरान तीन कर्मी थे। इनमें सुरक्षा कर्मी पूर्ण, इंजीनियर पदम और इलेक्ट्रिशियन हितेष शामिल थे। जब रात को बादल फटने की घटना सामने आई तो तीनों ने इसकी सूचना प्रोजेक्ट के आला प्रबंधन को दी। तीनों यहां से निकलना चाहते थे लेकिन बाहर पानी अधिक होने के कारण वह अंदर ही फंस गए थे। सुबह सात बजे ये तीनों यहां से रेस्क्यू किए गए। पूर्ण ने जानकारी देते हुए कहा कि जब अचानक पानी खड में बढ़ गया तो हमने बाहर जाने की कोशिश करनी चाही, लेकिन तीनों ने फिर फैसला लिया कि टनल के अंदर ही रूक कर सुबह तक का इंतजार करें। रात को बिजली भी नहीं थी ऐसे में गांव के बारे में अंदाजा नहीं लगाया जा रहा था। ये रात हमारे लिए भयानक रात थी। हम पूरी रात जागते रहे और एक पल के लिए भी नहीं सोये।
*प्रभावित श्रेत्र को छह हिस्सों में बांटा*
घटना से प्रभावित क्षेत्र में बचाव कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए जिला प्रशासन ने छह हिस्सों में विभाजित कर दिया गया है। पहले हिस्से में एनडीआरएफ की टीम, दूसरे हिस्से में भारतीय सेना, तीसरे में सीआईएसएफ, चौथे में आईटीबीपी तथा पांचवें और छठे हिस्से में पुलिस, होम गार्ड और त्वरित कार्रवाई दल की तैनाती की गई हैै।
*बुशहर सदन में ठहराए जाएंगे प्रभावित*
इस घटना में आपदा प्रभावित लोगों को बुशहर सदन रामपुर में ठहराया जाएगा। इसके लिए पूरे भवन को स्थानीय प्रशासन ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। इसके साथ ही यहां पर सारी औपचारिकताएं और सुविधाएं सुनिश्चित की जाएगी। यहां पर करीब 100 क्षमता तैयार की गई है।
May be an image of 11 people
*नंद लाल ने किया निरीक्षण*
7वें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल ने घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने बचाव कार्यों में तीव्रता लाने के आदेश दिए है। इसके साथ ही लापता लोगों को ढूंढ़ने लिए प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस पूरी तरह प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों का राहत राशि जारी कर दी गई है।
*जनता टोल फ्री नंबर 1077 नंबर में सूचना दें*
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आपातकालीन नंबर जारी किया हुआ। आपदा से जुड़ी हुई कोई भी जानकारी टोल फ्री नंबर 1077 पर सांझा कर सकते है। इसके अलावा जिला शिमला के लिए चार हेल्पलाईन जारी की गई है जिनमें 0177-2800880, 2800881, 2800882 और 2800883 है। वहीं व्हाट्सएप नंबर 94594-55841 भी जारी कर दिया है। इस पर सूचना साझा कर सकते है। इसके अलावा किसी भी आपदा के दौरान उक्त नंबरों के माध्यम से सही सूचना भी प्राप्त कर सकते है।
May be an image of 3 people and people climbing
*36 लापता लोगों की पहचान*
अभी तक 36 लोगों के लापता होने की पहचान हो पाई है। इसमें 33 लोग जिला शिमला क्षेत्र में रह रहे थे जिसमे 4 प्रवासी मजदूर, 8 लोग कंदराहड़ और खुश्वा क्षेत्र से, 7 कर्मचारी ग्रींको प्रोजेक्ट समेज के और 14 स्थानीय निवासी समेज गांव के लापता है। इसके अतिरिक्त, 3 लोग जिला कुल्लू से संबंध रखते हैं।
*लापता प्रवासी श्रमिकों की सूच*
स्थान. समेज
1. ममता पत्नी राज कुमार पांडे निवासी झारखंड
2. मुस्कान पुत्री राज कुमार पांडे निवासी झारखंड
3. रूपनी देवी पत्नी भोला नाथ उराँवए पता झारखण्ड
4्. अंजलि पुत्री भोला नाथ उराँव पता झारखण्ड।
*लापता स्थानीय लोग*
स्थान. कुशवा बाइफ्रिकेशन के पास कंदराहड़
1. सूरत राम पुत्र स्वर्गीय कौल राम गांव कनराहड़ डा सुगा तह रामपुर उम्र 58 वर्ष
2. संतोष कुमारी पत्नी सूरत रामए उम्र 54 वर्ष से अधिक गांव कंदराहड़
3. नीरज कुमार पुत्र सूरत राम उम्र 30 से ऊपर गांव कंदराहड़
4. अर्चना पत्नी राजेश कुमार ग्राम कानरहद डा सुगा तह रामपुर उम्र 23 वर्ष कंदराहड़
5. अनीता पत्नी अशोक कुमार गांव कंदराहड़ डा सुगा तह रामपुर उम्र 40 वर्ष
6. योग प्रिया पुत्री अशोक कुमार ग्राम कंदराहड़ उम्र 11 वर्ष
7. मुकेश पुत्र अशोक कुमार ग्राम कनराहड़ पो सुगा तह रामपुर उम्र 19 वर्ष
8. वेद राज पुत्र कौल राम गांव गाड़ पो सुगा तह निरमंड कुल्लू उम्र 55
*लापता ग्रीनको समेज हाइड्रो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की सूची*
1. पुष्प देव शर्मा ग्राम खुन्ना रामपुर
2. हरदीप सिंह ग्राम नगरोटा बगवा कांगड़ा
3. हरदेव सिंह ग्राम सैंज, कुल्लू
4. अजय कुमार निवासी शिलाई, सिरमौर
5. भाग चंद निवासी शिंगला, रामपुर
6. सिद्धार्थ खेड़ा निवासी कांगड़ा
7. रूप सिंह गांव सिका सेरी सरपारा, रामपुर
*समेज गांव से लापता लोग*
1. शिक्षा पत्नी गोपाल गांव व डाकघर सुगा निवासी रामपुर उम्र 37 वर्ष
2. जिया पुत्री गोपाल उम्र 15 वर्ष से अधिक
3. कल्पना पत्नी जय सिंह सनैल गांव कांदरी डा फांचा तह रामपुर उम्र 34 साल
4. अक्षिता पुत्री जय सिंह स्नैल उम्र 07 वर्ष से अधिक
5. अद्विक पुत्र जय सिंह सनायल जोड़ उम्र 04 वर्ष से ऊपर
6. कृष्णा देवी पत्नी स्वर्गीय पुरूषोत्तम ग्राम सरपारा तह रामपुर उम्र 70 वर्ष
7. श्याम सिंह पुत्र चंदर सिंह ग्राम समेज उम्र 39 वर्ष
8. आरुषि पुत्री श्याम सिंह ग्राम समेज उम्र 13 वर्ष
9. अरुण पुत्र श्याम सिंह ग्राम समेज उम्र 15 साल
10. सरस्वती पत्नी श्याम सिंह गांव समेज उम्र 33 वर्ष से अधिक
11. तनु केदारटा पुत्री रविंदर केदारनाथ गांव समेज उम्र 15 वर्ष
12. रानू केदारटा पुत्री रविंदर केदारटाए उम्र 16 वर्ष से अधिक
13. आरुषि पुत्री श्याम सिंह ग्राम समेज
14. मंगला देवी पत्नी सुना राम ग्राम समेज उम्र 70 वर्ष
*जिला कुल्लू से सम्बंधित 3 लोग*
1. नेवता देवी
2. जीऊ राम
3. वेदू
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आनंद और उत्साह के शिखर पर सम्पन्न हुआ राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025

रोहित जसवाल।  ऊना, 29 अप्रैल. राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 मंगलवार को आनंद और उत्साह के शिखर पर सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब सभी को बनवाने पड़ेंगे अपार कार्ड, जाने इस कार्ड से जुडी सभी बातें..अपार आईडी कैसे बनवाएं ?

नई दिल्ली :- आज के डिजिटल युग में भारत सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए बदलाव तथा सुधार कर रही है। इन्हीं में से एक है  अपार आईडी , जिसे Automated Permanent Academic Account...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाकुंभ भगदड़ हादसा नहीं थी साजिश !, ATS के रडार पर 10 हजार संदिग्ध : सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच

प्रयागराज में महाकुंभ भगदड़ की जांच अब साजिश की ओर मुड़ रही है। यूपी और केंद्र सरकार की एजेंसियां इसे हादसा नहीं, साजिश मानकर जांच कर रही हैं। यूपी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह विधानसभा के दूरस्थ मतदान केंद्र ज्यूरी में आयोजित हुआ मतदान जागरूकता कार्यक्रम

एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी शशी पाल शर्मा ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा : एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी चुराह शशी पाल शर्मा की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर मिशन 414...
Translate »
error: Content is protected !!