365 दिन की ड्यूटी के साथ स्थायी नीति भी बनाए सरकार : जोगिंदर सिंह चौहडिया

by

होम गार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने तैयार किया ‘हिमाचल प्रदेश होम गार्ड तैनाती नीति–2026’, जल्द मुख्यमंत्री को सौंपेगा व्यापक प्रस्ताव

योगेश चौहान : अर्की। होम गार्ड वेलफेयर एसोसिएशन, हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह चौहडिया ने कहा है कि राज्य के होम गार्ड स्वयंसेवकों के लिए केवल 365 दिन की ड्यूटी पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसके लिए एक समान, पारदर्शी और स्थायी नीति भी बनाई जानी चाहिए। इसी उद्देश्य से एसोसिएशन ने ‘हिमाचल प्रदेश होम गार्ड तैनाती नीति–2026’ नामक व्यापक नीति प्रस्ताव तैयार किया है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में चौहडिया ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्षभर तैनाती की घोषणा तथा विभाग को दिए गए निर्देशों के बाद प्रदेश के अधिकांश जिलों में इसका प्रभावी क्रियान्वयन शुरू हो चुका है। अब आवश्यकता है कि इस व्यवस्था को पूरे प्रदेश में समान रूप से लागू करने के लिए इसे स्थायी राज्य नीति का स्वरूप दिया जाए।
उन्होंने बताया कि तैयार किया गया दस्तावेज केवल मांग-पत्र नहीं, बल्कि एक विस्तृत व्हाइट पेपर है। इसमें वैज्ञानिक मानव संसाधन प्रबंधन, जिला एवं अंतर-जिला तैनाती व्यवस्था, डिजिटल एचआरएमएस (HRMS), प्रशिक्षण, स्वयंसेवक कल्याण, मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी), विभागीय स्थायी आदेश, कार्यान्वयन रोडमैप तथा प्रशासनिक जवाबदेही जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत सुझाव दिए गए हैं।
चौहडिया ने बताया कि यह नीति दस्तावेज एसोसिएशन के विधिक सलाहकार एवं लीगल हेड तथा सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता अभय कांत मिश्रा के नेतृत्व एवं उनकी विधिक टीम द्वारा तैयार किया गया है। इसके साथ ही एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के सुझावों से इसे अधिक व्यवहारिक और क्रियान्वयन योग्य स्वरूप दिया गया है।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल, जिसमें विधिक टीम भी शामिल होगी, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश तथा पुलिस महानिदेशक, होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा से भेंट कर इस नीति प्रस्ताव को विचारार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए औपचारिक रूप से सौंपेगा।
चौहडिया ने विश्वास व्यक्त किया कि इस नीति के लागू होने से प्रदेश के होम गार्ड स्वयंसेवकों के लिए वर्षभर तैनाती की व्यवस्था अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुव्यवस्थित बन सकेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्रों को दिया मृदा संरक्षण का संदेश : विश्व मृदा दिवस पर केंद्रीय विद्यालय सलोह में विशेष समारोह आयोजित

ऊना, 5 दिसम्बर। विश्व मृदा दिवस के अवसर पर कृषि विभाग ऊना द्वारा आज पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय सलोह में विद्यालय मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नामांकित छात्रों के लिए विशेष जागरूकता समारोह आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जगजीतनगर के राहुल पहलवान ने कुश्ती प्रतियोगिता में हासिल किया स्वर्ण पदक

राहुल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, पट्टा मेहलोग, 25 मार्च (तारा) : क्षेत्र की जागजीतनगर पंचायत से संबंध रखने वाले राहुल पहलवान ने ऊना में हुई अंडर 20 व 61 किलो ग्राम भार वर्ग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब आधार, पैन, राशन कार्ड नहीं बचा पाएंगे : नागरिकता साबित करने के लिए जरूरी होंगे केवल ये डॉक्यूमेंट

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सभी राज्योंं में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों क खिलाफ अभियान तेज हो गया है. दिल्ली में अब खुद को भारतीय नागरिक साबित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश कांग्रेस सरकार ने केंद्रीय सहायता का नही किया सदुपयोग : संजय टंडन

धर्मशाला, 06 जुलाई ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश, विशेषकर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग दिया है। यह शब्दबभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह...
Translate »
error: Content is protected !!