3736 ने की अब तक होम वोटिंग : चुनाव आयोग की मानक संचालन प्रक्रिया का किया जा रहा पूरा पालन : ऊना जिले में मतदान को लेकर सभी इंतजाम चाक चौबंद – जतिन लाल

by
ऊना, 29 मई।जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिले में मतदान को लेकर सभी इंतजाम चाक चौबंद हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव से पूर्व के अंतिम 72 घंटे और 48 घंटे के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पूरा पालन किया जा रहा है। मतदान का दिन नजदीक होने के चलते चुनाव निगरानी दलों के अभियान को और अधिक सघन किया गया है। जिले में 15 उड़न दस्ते तथा 17 स्थैतिक निगरानी टीमें लगातार फील्ड में हैं। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया द्वारा हमीरपुर से ऑनलाइन माध्यम से ली गई बैठक में यह जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह भी उपायुक्त कार्यालय ऊना के एनआईसी कक्ष में उनके साथ रहे। वहीं, व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस अधिकारी डॉ. कुंदन यादव गगरेट से ऑनलाइन बैठक में जुड़े।
बैठक में सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने अधिकारियों से चुनावी तैयारियों का ब्योरा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव ने चुनाव के अंतिम चरण में व्यय निगरानी के संबंध में अधिक सजगता बरतने को लेकर दिशा निर्देश दिए।
जतिन लाल ने जिले में मतगणना को लेकर किए प्रबंधों से भी अवगत कराया। उन्होंने मतदान के उपरांत ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों की स्ट्रांग रूम में रखने को लेकर मूवमेंट प्लान, भंडारण तथा सुरक्षा को लेकर किए प्रबंधों की भी जानकारी दी।
अब तक 3736 ने की होम वोटिंग : जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऊना जिले में अब तक 3736 वोटरों ने अपने घर से मताधिकार के प्रयोग की सुविधा का लाभ लेते हुए मतदान किया है। जिले में होम वोटिंग प्रक्रिया 21 मई से आरंभ हुई है, जिसमें मोबाइल पोलिंग टीमें पात्र वोटरों से चुनाव आयोग के पूरे प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करते हुए मतदान करावा रही हैं। इस मुहिम में अब तक 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 2621 और 1115 दिव्यांग वोटरों ने मतदान किया है। बता दें, भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले में अपने घर से ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का विकल्प चुनने वाले 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और दिव्यांग मतदाताओं से मतदान कराया जा रहा है। जिले में यह कार्य 29 मई तक किया जाएगा। जतिन लाल ने बताया कि अब तक चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में 614, ऊना में 396, कुटलैहड़ में 1096, हरोली में 548 और गगरेट में 1082 पात्र मतदाताओं ने होम वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
वहीं, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि जिले में पुलिस चुनावों की दृष्टि से पूरी चौकसी के साथ काम कर रही है। 25 नाकों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
इस दौरान तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरू नानक मिशन अस्पताल कुकड़मजारा में 31 जनवरी तक लैब टैस्टों में पचास प्रतिशत की रियायत : बीबी सुशील कौर

। गढ़शंकर:  गुरू नानक मिशन चैरीटेवल ट्रस्ट नवांगरां-कुलपुर की कार्याकारिणी की मीटिंग गुरू नानक मिशन अस्पताल बाबा बुद्ध सिंह नगर, कुकड़मजारा के कंप्लैकस में ट्रस्ट की मुख्य सेवादार बीबी सुशील कौर की अध्यक्षता में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

केंद्र से से पंजाब को मिली 1250 करोड़ की रकम : आम आदमी क्लीनिकों का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य केंद्र रखते ही पंजाब को बड़ी राहत

चंडीगढ़   : आम आदमी क्लीनिकों का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य केंद्र रखते ही वित्तीय संकट से जूझ रहे पंजाब को एक बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार की ओर से रोकी गई स्पेशल कैपिटल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

आप-कांग्रेस में बनी बात, दिल्ली 4-3 का फार्मूला – चंडीगढ़ सीट कांग्रेस को देने पर सहमति बनने की बात आ रही बाहर : 4 राज्यों में भी मिलकर लड़ेंगे

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन के बाद अब आम आदमी पार्टी  और कांग्रेस के बीच भी गठबंधन होता दिख रहा है. खास बात ये है कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 18 अप्रैल : गढ़शंकर : गांव नूरपुर जट्टां में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के 15 अंग फाड़कर बेअदबी करने का मामला सामने आया है। बेअदबी की सूचना मिलने...
Translate »
error: Content is protected !!