38 मामले दर्ज है स्कोडा के खिलाफ : 2 आधार कार्ड और 5 सिम कार्ड पुलिस के किए बरामद

by

फाजिल्का :  39 के करीब दर्ज मामलों में नामजद अमनदीप कंबोज उर्फ अमन स्कोडा को पांच दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने अदालत में पेश किया।  इस दौरान फिरोजपुर में दर्ज 11 के करीब मामलों में पूछताछ के लिए पुलिस अमन को प्रोडक्शन वारंट पर अपने साथ ले गई। जबकि इससे पहले फाजिल्का पुलिस ने प्रेस वार्ता करते हुए पांच दिन की पूछताछ में अमन से बरामद सामान को लेकर जानकारी दी। पुलिस ने दावा किया कि अमन के पास दो अलग-अलग आधार कार्ड थे, जिसके जरिए वह अपनी पहचान छिपाकर बचता आ रहा था।

                                  प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ऑपरेशन कर्णबीर सिंह ने बताया कि पंजाब के विभिन्न थानों में नामजद अमनदीप को पकड़ने के लिए फाजिल्का पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए नौ फरवरी 2024 को अलग-अलग शहरों व राज्यों पंजाब, पंचकुला, चंडीगढ़, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उतराखंड व दिल्ली आदि में जांच अभियान चलाया गया था।

जिसके बाद फाजिल्का पुलिस को लीड मिली कि अमनदीप उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक मकान लेकर रह रहा है, जिसके बाद उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर उसे काबू किया गया और 16 मार्च को अदालते में पेश करके 5 दिन का रिमांड हासिल किया गया।  उन्होंने बताया कि उक्त रिमांड के दौरान उसके पास से एक लेपटाप, पांच अलग-अलग मोबाइल फोन, दो अलग-अलग आधार कार्ड, तीन अलग-अलग बैंकों के एटीएम, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक पैन ड्राइव, पांच डायरियां, दो पावर बैंक और पांच सिम कार्ड बरामद किए गए।  उन्होंने बताया कि इसके पास मिले दो आधार कार्ड हैं तो इसके ही, लेकिन उसके ऊपर पत्ता गलत था। जबकि जो एटीएम मिले हैं, वह भी इसके नहीं थे, इसके किसी जानकार के थे। जबकि पांच सिम कार्ड जो मिले हैं, वह भी अलग-अलग लोगों के नाम पर थे, जोकि बिहार व अन्य राज्यों के नाम पर थे।  उन्होंने बताया कि फाजिल्का में कुल 20 मामले हैं, जिनमें चार में पूछताछ की जानी थी, जबकि एक में अभी पूछताछ हुई है। जबकि आज अदालत में पेश करने पर फिरोजपुर की टीम ने प्रोडक्शन वारंट मांगा, जिस पर फिरोजपुर टीम इसको अपने साथ लेकर जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रीजों को सुविधा और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए खोले जायेंगे ‘सुविधा केंद्र’: मंत्री डॉ. बलबीर सिंह

जालंधर : पंजाब सरकार मरीजों को सुविधा और सटीक जानकारी प्रदान करने और उनकी जरूरत के अनुसार डॉक्टरों के पास ले जाने के लिए राज्य में पहली बार सभी सरकारी अस्पतालों में रोगी सुविधा...
article-image
पंजाब

शिक्षा क्रांति अभियान के तहत विधायक ब्रमशंकर जिम्पा ने सरकारी स्कूलों में नए क्लासरूमों का किया उद्घाटन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए होशियारपुर के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रमशंकर जिम्पा ने आज शिक्षा...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर एसडीएम गढ़शंकर दफ्तर के सामने किसानों ने लगाया धरना

गढ़शंकर।  संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर एसडीएम गढ़शंकर दफ्तर के सामने गोपाल थांदी, कश्मीर सिंह भज्जल और ज्ञानी अवतार सिंह  की अध्यक्षता में धरना लगाया गया। कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, महिंदर कुमार बड्डोआण,...
article-image
पंजाब

गुरदियाल सिंह फुल की पुस्तक ‘रिश्तों की महक’ का लोकार्पण और गोष्ठी का आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाबी साहित्य सभा, होशियारपुर द्वारा जिला भाषा अधिकारी कार्यालय के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में प्रिंसिपल गुरदियाल सिंह फुल की पुस्तक ‘रिश्तों की महक’ का लोकार्पण और गोष्ठी का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!