39 ग्राम चिट्टे सहित शिमला और पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार

by
एएम नाथ। शिमला : ड्रग पैडलरों के खिलाफ चल रही “मिशन क्लीन-भरोसा” मुहिम के तहत शिमला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों में एक पंजाब से जबकि दूसरा शिमला का स्थानीय निवासी है। पुलिस ने यह कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के कार्ट रोड में अंजाम दी।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने कार्ट रोड के पास दीपक ऊर्फ दीपू (29) निवासी कृष्णानगर (शिमला) और गुरसिमरण सिंह (22) पुत्र अमृत पॉल, निवासी हाउस नंबर-41, बाजरा मोहल्ला, लुधियाना (पंजाब) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से कुल 38.980 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इनसे गहन पूछताछ कर रही है और इनके मोबाइल फोन व बैंक खातों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किसी बड़े ड्रग नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

एडवोकेट पुनीत इंद्र कंग SOI दोआबा ज़ोन के कानूनी सलाहकार बने

 होशियारपुर (मनजिंदर कुमार पैसरा): होशियारपुर के युवा और छात्र राजनीति में सक्रिय नेता, एडवोकेट पुनीत इंदर सिंह कंग को SOI (स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया) दोआबा जोन का लीगल एडवाइजर नियुक्त किया गया है। परमिंदर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरोटीवाला कालेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन : नए छात्रों को शैक्षणिक व्यवस्था से कराया परिचित

बीबीएन, 18 जुलाई (तारा) : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में कॉलेज में नए विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था से परिचित करवाने के उद्देश्य से ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!