39 पद शारीरिक शिक्षकों के अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे

by

ऊना, 3 अप्रैल – जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के अनुबंध आधार पर बैच बाइज़ 39 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि अनारक्षित वर्ग के 7 पद 31.12.2000 बैच, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 2 पद 31.12.2001 बैच, एससी श्रेणी के 4 पद और तीन पद बैकलाॅग से 31.12.2004 बैच, एससी वर्ग की बीपीएल श्रेणी का 1 पद और दो पद बैकलाॅग से 31.12.2005 बैच, एससी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी में एक पद बैकलाॅग से अब तक का बैच, ओबीसी वर्ग के 5 पद और 3 पद बैकलाॅग से 31.12.2005 बैच से, ओबीसी वर्ग की बीपीएल श्रेणी में 4 पद बैकलाॅग से 31.12.2008 बैच, ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 1 पद बैकलाॅग से अब तक का बैच से, एसटी वर्ग में एक पद और 3 पद बैकलाॅग से 31.12.2007 बैच तथा एसटी वर्ग की बीपीएल श्रेणी में दो पद बैकलाॅग से 31.12.2009 बैच से भरे जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदो ंके शैक्षणिक योग्यता ओर आयु संबंधित जानकारी www.ddeeuna.in पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इच्छुक एवं योग्य प्रार्थी अपने पंजीकरण कार्ड की प्रतिलिपि अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में 5 अप्रैल दोपहर 2 बजे तक जमा करवाना सुनिश्चित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैड़ी मेला 7 से 17 मार्च तक, 1600 पुलिस कर्मी और होमगार्ड जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

होली मैड़ी मेले के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त ने की बैठक रोहित जसवाल।  ऊना, 28 जनवरी – उपमंडल अम्ब के तहत आयोजित होने वाला होली मैड़ी मेला इस वर्ष 7 से 17 मार्च...
हिमाचल प्रदेश

किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी जल्द करवाएं अपना आधार सत्यापन

ऊना :13 जुलाई: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसानों का ई-केवाईसी सत्यापन करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि योजना के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व डिप्टी CM की जमानत तक जब्त : पार्टी को 1 पर्सेंट वोट नहीं मिला

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के बाद JJP यानी जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला किंगमेकर बने थे। साथ ही उन्हें भारतीय जनता पार्टी के साथ बनी गठबंधन की सरकार में उपमुख्यमंत्री तक बनाया...
हिमाचल प्रदेश

कोरोना से लड़ाई में दें सहयोग, बनें कोविड वालंटियर्स

ऊना – जिला ऊना में कोरोना से लड़ाई के लिए वालंटियर्स बन कर आप सहयोग दे सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि कोविड संक्रमितों की...
Translate »
error: Content is protected !!