3970 पद भरे जाएंगे : जल शक्ति विभाग में पैरा वर्कर भरने को सहमति

by

शिमला :
हिमाचल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में जल शक्ति विभाग ने पैरा वर्कर भरने को सहमति दे दी है। इनमें ठेकेदारों द्वारा संचालित लगभग 600 स्कीमों में आउटसोर्स पर तैनात कर्मियों को भी वरीयता दी जाएगी। वित्त विभाग पहले ही इनकी भर्ती को मंजूरी दे चुका है। हिमाचल कैबिनेट ने 3970 पद भरने की मंजूरी दे दी है। इसी प्रकार कैबिनेट ने कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर में नई सब तहसील खोलने को भी मंजूरी दे दी है।
मंत्रिमंडल में अभी भी कई महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा जारी है। इसमें जी.सी. स्केल देने समेत कई अन्य जरूरी निर्णय लिए जा सकते है। कैबिनेट में विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने की मंजूरी भी मिल सकती है। राज्य के मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने विभागों को पत्र लिखकर रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई थी। कैबिनेट में स्वास्थ्य, शिक्षा और राजस्व विभाग के विभिन्न संस्थानों को अपग्रेड करने को मंजूरी भी मिलना भी तय माना जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पदौन्तियां रोकने के विरोध में जीटीयू द्वारा 9 अगस्त को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय समक्ष दिया जायेगा धरना

गढ़शंकर, 4 अगस्त: गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन (जीटीयू) पंजाब इकाई गढ़शंकर की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार गोयल के नेतृत्व में हुई। बैठक की जानकारी देते हुए प्रैस सचिव हरदीप कुमार ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में पंचायती राज चुनाव टालने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ । हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दोहराया कि राज्य में पंचायती राज चुनावों को स्थगित करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने...
article-image
पंजाब

फरार : 6000 करोड़ रुपये के नशा तस्करी के केस में बर्खास्त एआईजी राज जीत सिंह

चंडीगढ़ : 6000 करोड़ रुपये के नशा तस्करी के केस में बर्खास्त एआईजी राज जीत सिंह फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में एसटीएफ ने मंगलवार शाम राज जीत के मोहाली सेक्टर 69 स्थित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा साहिब की प्रतिमा का खंडन निंदनीय कृत्य : खन्ना

होशियारपुर 28 जनवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की अमृतसर में समाज विरोधी सोच रखने वाले व्यक्ति द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा...
Translate »
error: Content is protected !!