4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना सज्जण अभी भी फरार : गिरफ्तार आरोपी चार बाइक चुराने और चोरी की दो बाइक खरीदने के मामले में संलिप्त

by

ऊना। टाहलीवाल से पांच फरवरी को देर रात चोरी बाइक के मामले में पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। चोर गैंग का मुख्य सरगना सज्जण अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपी चार बाइक चुराने और चोरी की दो बाइक खरीदने के मामले में संलिप्त पाए गए हैं। आरोपियों से चोरी की चार बाइक भी बरामद की गई हैं। आरोपियों की पहचान उमेश कुमार निवासी अबादा वराना ऊना, चरणदास, जसबीर सिंह निवासी बाथड़ी हरोली, जश्न निवासी बडैहर ऊना शामिल हैं। जबकि अन्य दो आरोपी नाबालिग हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक पांच फरवरी को देर रात एक निजी कंपनी के बाहर खड़ी बाइक चोरों ने चुरा ली थी। बाइक के मालिक मोहित राणा ने शिकायत हरोली पुलिस को दी। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दो दिन में बाइक चुराने वाले का पता लगा लिया। इससे पहले पुलिस उस तक पहुंचती, वह इलाका छोड़कर भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने चोरी में संलिप्त मुख्य सरगना के चार अन्य साथियों और बाइक खरीदने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों से चोरी की चार बाइक भी बरामद की हैं। हरोली पुलिस थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामले में अन्य लोग भी संलिप्त हो सकते हैं और जल्द ही मुख्य सरगना को भी पकड़ा जाएगा।
डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि हरोली पुलिस ने 30 दिन में 16 अपराधी दबोचे और हेरोइन बेचने के आरोप में 9 केस दर्ज किए हैं। एक मामले में तो 72 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई। यह जिला ऊना में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। अवैध खनन मामले में दो केस दर्ज कर दो पोकलेन, दो जेसीबी, 10 गाड़ियां जब्त की हैं और 90 चालान कर करीब 10 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है। सात लाख रुपये चोरी करने के आरोपी को भी पंजाब से दबोचा गया। जुआ खेलने के मामले में नौ केस दर्ज किए गए।
पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान हर क्षेत्र में जारी है। नशा तस्करी, अवैध खनन, लूट और चोरी के मामलों में आरोपियों के खिलाफ अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। टाहलीवाल से पांच फरवरी को देर रात बाइक चोरी हुआ था। पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। गैंग का मुख्य सरगना सज्जण अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपी चार बाइक चुराने और चोरी की दो बाइक खरीदने के मामले में संलिप्त पाए गए हैं। आरोपियों से चोरी की चार बाइक भी बरामद की गई हैं। आरोपियों की पहचान उमेश कुमार निवासी अबादा वराना ऊना, चरणदास, जसबीर सिंह निवासी बाथड़ी हरोली, जश्न निवासी बडैहर ऊना शामिल हैं। जबकि अन्य दो आरोपी नाबालिग हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक पांच फरवरी को देर रात एक निजी कंपनी के बाहर खड़ी बाइक चोरों ने चुरा ली थी। बाइक के मालिक मोहित राणा ने शिकायत हरोली पुलिस को दी। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दो दिन में बाइक चुराने वाले का पता लगा लिया। इससे पहले पुलिस उस तक पहुंचती, वह इलाका छोड़कर भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने चोरी में संलिप्त मुख्य सरगना के चार अन्य साथियों और बाइक खरीदने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों से चोरी की चार बाइक भी बरामद की हैं। हरोली पुलिस थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामले में अन्य लोग भी संलिप्त हो सकते हैं और जल्द ही मुख्य सरगना को भी पकड़ा जाएगा।

डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि हरोली पुलिस ने 30 दिन में 16 अपराधी दबोचे और हेरोइन बेचने के आरोप में 9 केस दर्ज किए हैं। एक मामले में तो 72 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई। यह जिला ऊना में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। अवैध खनन मामले में दो केस दर्ज कर दो पोकलेन, दो जेसीबी, 10 गाड़ियां जब्त की हैं और 90 चालान कर करीब 10 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है। सात लाख रुपये चोरी करने के आरोपी को भी पंजाब से दबोचा गया। जुआ खेलने के मामले में नौ केस दर्ज किए गए।
पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान हर क्षेत्र में जारी है। नशा तस्करी, अवैध खनन, लूट और चोरी के मामलों में आरोपियों के खिलाफ अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

25 विधायकों वाली पार्टी यदि 43 विधायकों के बहुमत को चुनौती दे रही , इसका मतलब साफ है कि वो प्रतिनिधियों के खरीद-फरोख्त पर निर्भर : प्रियंका गाँधी वाड्रा

शिमला :   प्रियंका गाँधी वाड्रा ने एक्स पर किया पोस्ट : लोकतंत्र में आम जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है। हिमाचल की जनता ने अपने इसी अधिकार का इस्तेमाल किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

“आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी”. विश्व जनसंख्या दिवस पर गलुआ में कार्यक्रम का आयोजन

ऊना: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला ऊना द्वारा आज आंगनबाड़ी केंद्र गलुआ के वार्ड नंबर- 3 ऊना में जिला स्तरीय विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बारे जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा महिला विशेषज्ञ डाक्टर का सपना मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना ने किया साकार : 45 लाख रुपये के ऋण और सब्सिडी से स्थापित की अत्याधुनिक सी.वी.सी.टी. मशीन

हमीरपुर 19 नवंबर। हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना जहां कई युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित कर रही है, वहीं पहले से ही अपना व्यवसाय कर रहे कई युवाओं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दादा और 2 पोतों की न्यूगल खड्ड में डूबने से मौत

एएम नाथ। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल धीरा में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जहाँ मूंढी पंचायत के मेले गांव में रविवार को न्यूगल खड्ड में...
Translate »
error: Content is protected !!