डिजिटल लाइब्रेरी : 4 मार्च को लिटरेरी फेस्टीवल के साथ जिला वासियों को समर्पित की जाएगी

by

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 4 मार्च को होशियारपुर जिला प्रशासन की ओर से होशियारपुर लिटरेरी सोसायटी के सहयोग से होशियारपुर लिट् फेस्ट 2023 का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से सिविल लाइन्स होशियारपुर में तैयार की गई डिजिटल लाईब्रेरी के लोकार्पण के साथ ही वहां इस लिट् फेस्ट की शुरुआत की जाएगी। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में सूचना कमिश्नर पंजाब, खुशवंत सिंह की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि नई खुलने वाली डिजिटल लाईब्रेरी में डिजिटल माध्यम से सारा कंटेंट मुहैया करवाया गया है। उन्होंने बताया कि लाईब्रेरी की मैंबरशिप काफी मामूली रखी गई है ताकि हर कोई इस लाईब्रेरी का लाभ ले सके। उन्होंने बताया कि लाईब्रेरी में लैपटॉप व टैब जैसे आधुनिक गैजेट्स मुहैया करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों व बच्चों के लिए लाईब्रेरी में विशेष व्यवस्थाएं की गई है। इसके अलावा अभिभावक भी अपने बच्चों को साथ लेकर लाईब्रेरी में आ सकते हैं।
इस दौरान सूचना कमिश्नर पंजाब, खुशवंत सिंह व होशियारपुर लिटरेसी सोसायटी की अध्यक्ष सना. के. गुप्ता ने बताया कि 4 मार्च को 10:30 बजे लाईब्रेरी के उद्घाटन के बाद सुबह 11 बजे से सांय 6 बजे तक चलने वाले इस लिटरेरी फेस्टीवल का थीम ‘पढ़दा पंजाब- वधदा पंजाब’ रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस लिट् फेस्ट में देश के जाने माने लेखक व पत्रकार हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें लेखक व फिल्म मेकर अमरदीप सिंह, लेखक व पूर्व रॉ चीफ ए.एस. दुल्लत, पत्रकार व पूर्व विधायक कंवर संधू, लेखक व पूर्व राजदूत नवतेज सरना, लेखक व पूर्व सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल(रिटा.) के.जे.एस. ढिल्लों, हिंदुस्तान टाइम्स के कार्यकारी संपादक रमेश विनायक, लेखक, कवित्री व पत्रकार निरुपमा दत्त जैसी हस्तियां शामिल है। उन्होंने होशियारपुर वासियों को आह्वान किया कि वे अपनी तरह के इस विशेष आयोजन में जरुर शिरकत करें और इन लेखकों व पत्रकारों के विचार सुने। उन्होंने बताया कि होशियारपुर लिटरेरी सोसायटी की ओर से जिले में यह तीसरा लिट् फेस्ट करवाया जा रहा है।
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) दलजीत कौर, सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

90 हजार की मौत हो चुकी….पंजाब में उनके खाते में भी पेंशन की170 करोड़ की राशि

चंडीगढ़ :  पंजाब में कई ऐसे पेंशनर्स का पता चला है जिनकी मौत हो चुकी है, लेकिन उनके खाते में पेंशन की राशि चली गई। अब सरकार ने इन सभी मृतकों के खातों से...
article-image
पंजाब

डीएवी कालेज गढ़शंकर का युवक मेले में शानदार प्रदर्शन 

गढ़शंकर, 9 अक्तूबर: डीएवी कॉलेज होशियारपुर में आयोजित चार दिवसीय पंजाब विश्वविद्यालय युवक व विरासती मेले में डीएवी कालेज फार गर्ल्स गढ़शंकर का शानदार प्रदर्शन रहा। इस युवक मेले में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं...
article-image
पंजाब

‘खूनी’ चाइनीज डोर का कहर, युवक की गर्दन कटने के बाद बाल-बाल बची जान

रामपुरा फूल। सरकार तथा प्रशासन के लाख दावों के बावजूद प्लास्टिक डोर का चलन तथा कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। प्लास्टिक डोर के चलते आए दिन हो रहे हादसे प्रशासन तथा...
article-image
पंजाब

जेबीटी के स्थायी 769 शिक्षक पदों पर भर्ती : नलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 14 अगस्त

चंडीगढ़ : शिक्षा विभाग चंडीगढ़ में जेबीटी के स्थायी 769 शिक्षक पदों पर भर्ती करने जा रहा है। आठ साल बाद शिक्षा विभाग जेबीटी के स्थायी पदों की नियुक्ति करने जा रहा है। 20...
Translate »
error: Content is protected !!