4 स्कूली शिक्षक सस्पेंड; बाकी की पहचान के आदेश – हिमाचल सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट

by
हिमाचल प्रदेश के स्कूलों के लिए एक निदेशालय बनाने के फैसले के खिलाफ विरोध करने पर शनिवार को शिमला में चार शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े चार शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने दिया।
शिलाल में तैनात रणवीर चौहान और कुपवी में पोस्टेड दलवीर सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया। ये शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान स्कूल से अनुपस्थित पाए गए।
शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से जारी पत्र में निर्देश दिया गया है कि विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले और सरकार की नीति के खिलाफ ‘अपमानजनक’ बयान देने वाले सभी प्रदर्शनकारियों की पहचान की जाए और उन्हें निलंबित किया जाए।
निलंबित किए गए चार पीटीएफ शिक्षकों में ठियोग के कियारटू में तैनात जगदीश शर्मा, पालमपुर (कांगड़ा) के हनलोग में तैनात संजय, सिरमौर के सतौन के ढांग रूहाना में तैनात प्रताप ठाकुर और मंडी जिले के सुंदरनगर के पुराना बाजार में तैनात राम सिंह राव शामिल हैं।
इन सभी को सरकार के खिलाफ आगे आंदोलन नहीं करने की सलाह दी गई है। संदेश में कहा गया है कि स्कूल से उनकी अनुपस्थिति को बिना सेवा में व्यवधान के ‘डाइस-नॉन’ घोषित किया जाएगा। डायस-नॉन अवैध गैरहाजिरी है जिसके लिए वेतन या भत्ते नहीं दिए जाते लेकिन सेवा में व्यवधान नहीं आता है।
शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से जारी पत्र में आगे कहा गया है कि महासंघ के कुछ पदाधिकारियों ने ऑनलाइन काम करने, ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने और मिड डे मील का कोई भी काम करने से भी इनकार कर दिया था। यह सरकारी नियमों का उल्लंघन है। सरकार के इस ऐक्शन की सूबे में चर्चा हो रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंडियन रेसलिंग फेडरेशन (WFI) सस्पेंड : कुश्ती संघ चलाने के लिए पैनल बनाने का दिया निर्देश

नई दिल्ली : इंडियन रेसलिंग फेडरेशन (WFI) में बीते दिनों हुए चुनाव और यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे । बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद विवाद...
article-image
पंजाब

पीने वाले पानी के बिल माफ व बिजली के बिल हाफ करने के लिए 9 अगस्त को डीसी होशियारपुर का करेंगे घेराव : कामरेड दर्शन मट्टु।

गढ़शंकर – गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव पंडोरी में कुल हिंद किसान सभा, सीटू व खेत मजदूर यूनियन के आह्वान पर पीने वाले पानी के बिल माफ करने व बिजली के बिल हाफ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश में फंसे हुए है 700 श्रद्धालु… रक्षा मंत्री से श्रद्धालुओं को निकालने के लिए मांगेगे 6 हेलीकॉप्टर : सीएम सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : चंबा के भरमौर मणिमहेश में अभी भी 700 श्रद्धालु फसे हुए हैं। इन श्रद्धालुओं को निकालने के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से हेलीकॉप्टर देने की मांग...
article-image
पंजाब

55 ग्राम नशीले पदार्थ : बीनेवाल निवासी संदीप सिंह काबू

गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने 55 ग्राम नशीले पदार्थ सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि वह एसएसपी सरताज सिंह द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई...
Translate »
error: Content is protected !!