4-5 को बड़सर-नादौन के प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री

by
रोहित भदसाली।  हमीरपुर 03 नवंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 4 और 5 नवंबर को बड़सर और नादौन विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सोमवार 4 नवंबर को शाहतलाई के हैलीपैड पर उतरने के बाद दोपहर करीब एक बजे चकमोह पहुंचेंगे। चकमोह मंे वह सलौणी-दियोटसिद्ध सड़क के चौड़ीकरण के कार्य का भूमि पूजन, बड़सर-शाहतलाई सड़क के सुदृढ़ीकरण का उदघाटन और लोक निर्माण विभाग के नए उपमंडल बिझड़ी का शुभारंभ करेंगे।
चकमोह के बाद मुख्यमंत्री गांव कलवाल और लंजयाणा का दौरा भी करेंगे तथा शाम को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सेरा के लिए रवाना हो जाएंगे।
मंगलवार 5 नवंबर को मुख्यमंत्री सुबह सेरा के विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनेंगे तथा स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। दोपहर लगभग एक बजे वह ग्राम पंचायत पुतड़ियाल में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसी दिन शाम को वह आईटीआई रैल के हैलीपैड से शिमला लौट जाएंगे।
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे के लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
-0–0-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की राजधानी के पॉश इलाके से तीन-तीन छात्रों का अपहरण पुलिसिंग और कानून व्यवस्था पर सवाल : जयराम ठाकुर

त्यौहार के दिन राजधानी से ही तीन बच्चों का अपहरण से दहशत में छात्र और अभिभावक बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करें सरकार, अपराधियों पर लगाए लगाम एएम नाथ। शिमला : शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकसित भारत’ से ही ‘विकसित विश्व’ संभव : डॉ. सलारिया

जीडीसी सलूणी में ‘संयुक्त राष्ट्र और विकसित भारत’ पर सारगर्भित व्याख्यान; मतदाता जागरूकता का भी दिया गया संदेश एएम नाथ। सलूणी :   राजकीय महाविद्यालय (जीडीसी) सलूणी के सभागार में 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित – युवा अपने मताधिकार के महत्व को समझें : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने भावी मतदाताओं को भेंट किए फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र एएम नाथ। चंबा :  15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन प्रणाली में संशोधन का निर्णय : संशोधन से सुनिश्चित होगी निष्पक्ष और वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन प्रक्रियाः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर) प्रणाली में संशोधन की...
Translate »
error: Content is protected !!