4.62 करोड़ की लागत से 14 लाइब्रेरी का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन : कहा ,लोगों को किताब से जोड़ेंगे

by

पंजाब को शिक्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नई पहल की है। उन्होंने हर वर्ग को किताब से जोड़ने की पहल की है। मुख्यमंत्री मान ने गांवों में रहने वाले हर वर्ग को किताबों से जोड़ने के लिए लाइब्रेरी बनाने का विशेष काम शुरू किया है।

 मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज जिला संगरूर में 4.62 करोड़ रुपये की लागत से बनी 14 नई ग्रामीण लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लिए पुस्तकालयों में किताबें उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य पंजाबी पढ़-लिखकर अच्छे-अच्छे पद प्राप्त करना है।

तीर्थ यात्रियों को हवाई जहाज से भेजेंगे तीर्थ स्थल

उद्घाटन के बाद उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब के तीर्थयात्रियों को अब हवाई जहाज से तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी। सीएम मान ने कहा कि रेलवे को हमने पौने दो करोड़ रुपये देने के बावजूद उन्होंने ट्रेन देने से इनकार कर दिया। रेल इंजन देने से मुकरने के बाद सीएम मान ने ऐलान किया कि अब तीर्थ यात्रियों को हवाई जहाज से तीर्थ स्थल भेजेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर द्वारा गौशाला के शुभारंभ पर मेडिकल कैम्प किया जाएगा आयोजित

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन के आध्यात्मिक प्रमुख महंत स्वामी उदयगिरि जी महाराज ने बताया कि ब्रह्मलीन श्री महंत स्वामी बसन्त गिरी जी के आशीर्वाद से मंदिर...
article-image
पंजाब

महिंदवानी व भंडियार की जल सप्लाई के लिए 96 लाख की लागत से नई पाइपलाइन डाली जाएगी- डिप्टी स्पीकर रौड़ी  

गढ़शंकर, 13 मई: गढ़शंकर से हलका विधायक व डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बीत इलाके के गांवों महिंदवानी व भंडियार को पानी सप्लाई करने वाली जल सप्लाई स्कीम बिल्ड़ों का मेहंदवाणी के...
article-image
पंजाब

ईकेवाईसी करवाने के लिए निर्धारित की गई समय सीमा में बढ़ोतरी : पंजाब में 38 लाख राशन कार्ड धारकों को मिली बड़ी राहत

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” से जुड़े लाभपात्र परिवारों की ई .के.वाई.सी करवाने के लिए निर्धारित की गई समय सीमा 30 सितंबर में बढ़ोतरी करने संबंधी फिलहाल नहीं की...
article-image
पंजाब

Help Desk Launched to Assist

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/May 22 — A help desk and guidance cell have been set up at Pandit Jagat Ram Government Polytechnic College to provide important information to students interested in pursuing technical education, Deputy...
Translate »
error: Content is protected !!