4 केस दर्ज : चोरी करने के आरोप में, फतेहपुर में घर में की थी चोरी

by

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने चोरी के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह बंगा चौक पर पेट्रोलिंग कर रहे थे इस दौरान कंवर जगवीर सिंह पुत्र शिंगारा राम निवासी फतेहपुर, थाना गढ़शंकर ने शिकायत दी कि वह 2 अप्रैल को अपने पिता की वरसी पर परिवार सहित गुरुद्वारा गए थे और जब वह वापस लौटकर घर आये तो उनके घर के अंदर अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था उन्होंने बताया कि बाथरूम से नल भी चोर चोरी कर ले गए थे। गढ़शंकर पुलिस ने कंवर जगवीर सिंह के बयान पर चरनजीत सिंह उर्फ बंटी पुत्र तरसेम लाल, सुरिंदर कुमार उर्फ शिंदरी पुत्र बूटा राम निवासी वार्ड नं 2 घाटी महहला गढ़शंकर, गुलशन लाल उर्फ संजू पुत्र शामलाल निवासी वार्ड नं 4 गढ़शंकर व ईशू बसी के विरुद्ध धारा 454 व 180 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

14 लाख में खरीदा 0001 स्कूटी नंबर….विभाग के खाते में जमा की राशि

प्रतापनगर निवासी कारोबारी ने वीआईपी स्कूटी नंबर के शौक को पूरा करने के लिए 14 लाख रुपये खर्च किए हैं। स्कूटी के लिए वीआईपी नंबर की चाहत में इस कारोबारी ने 14 लाख रुपये...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सीआईआई की बैठक में तिवारी ने सरल जीएसटी प्रणाली की गारंटी दी : फेडरेशन ऑफ चंडीगढ़ सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने तिवारी को किया सम्मानित

चंडीगढ़, 10 मई: फेडरेशन ऑफ सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन, चंडीगढ़ (FOSWAC) ने यहां एक समारोह के दौरान इंडिया मरगठबंधन के सांझा उम्मीदवार मनीष तिवारी को सम्मानित किया। इस समारोह में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी और...
article-image
पंजाब

धोखाधड़ी : कीमत 13 कनाल की और रजिस्ट्री की तीन कनाल की, एनआरआई व पिता-पुत्र पर धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज

गढ़शंकर – जमीनों के सौदों में अक्सर लोग मध्यस्थों द्वारा धोखाधड़ी का शिकार हो जाते है और करोड़ों रुपये ख़र्च करने के बाद उनके साथ धोखा होता है। ऐसा ही एक मुख्य थाना गढ़शंकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नितिन नबीन के राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष बनने पर खन्ना ने दी शुभकामनाएं

होशियारपुर 22 जनवरी  : नितिन नबीन के राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष मनोनीत होने पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने उनसे मिलकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस मौके खन्ना ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!