4 मई को आल इंडिया नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर कुल्लू में उपायुक्त ने एक बैठक का किया आयोजन

by
परीक्षार्थियों से परीक्षा केंद्र के लिए समय से पहले निकलने का आग्रह
एएम नाथ।  कुल्लू : आगामी 4 मई को आयोजित होने वाली ऑल इंडिया नीट -2026 प्रवेश परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आज उपायुक्त कुल्लू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जानकारी दी गई कि इस वर्ष कुल्लू जिले में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू तथा जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में दो परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ कुल 718 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
उपायुक्त ने पुलिस विभाग को परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान कुल्लू में निरंकारी समागम तथा मेला के कारण भीड़ तथा यातायात के कारण किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में परेशानी न हो इसके लिए समुचित व्यवस्था करें। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र के लिए निकलें ताकि कोई समस्या न हो ।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान बिजली, पेयजल और बैठने की व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए। साथ ही, परीक्षा की गोपनीयता और गरिमा बनाए रखने के लिए केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े पहरे रहेंगे। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को परीक्षा हॉल के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
बैठक में राजेश ठाकुर डीएसपी कुल्लू, डॉ. राकेश राणा प्राचार्य, जी.सी. कुल्लू, राजेश कुमार सहायक प्रोफेसर, जी.सी. कुल्लू,आनंद कुमार वर्मा डीआईओ, विनीता परशीरा प्राचार्य, के.वी. एनएचपीसी सैंज, प्रताप सिंह प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल तथा अन्य उपस्थित रहे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने दिया आदेश – 2012 से पहले पदोन्नत सीएचटी को प्रमोशनल इंक्रीमेंट का दिया जाए लाभ

एएम नाथ । शिमला : 1 दिसंबर 2012 से पहले पदोन्नत हुए सीएचटी को हेड टीचर पद के प्रमोशनल इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की न्यायाधीश ज्योत्सना रिवॉल दुआ की अदालत ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रामपुर के पास बादल फटा, गाड़ियां बहीं, मकानों को नुकसान : 6 दिन तक अलर्ट जारी -हिमाचल में कई जगह भारी बारिश-ओलावृष्टि

शिमला, 25 मई । हिमाचल प्रदेश में मई के महीने में मौसम के तेवर बदले हुए हैं। गर्मी के इस महीने में राज्य की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले व मध्यवर्ती क्षेत्रों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव ड्यूटी से गायब कर्मचारी को नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, कर्मचारी से मांगा स्पष्टीकरण मनाली में चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित पोलिंग ऑफिसर पर कार्रवाई की तैयारी एएम नाथ। मनाली :  हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफलता प्राप्ति का कोई शॉर्टकट या विकल्प नहीं : किशन बुशहरी

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोट ने मनाया विदाई समारोह नरेंद्र भारती। मंडी : राजकीय (कन्या) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोट तहसील बल्ह, ज़िला मण्डी की +2 कक्षा का विदाई समारोह मनाया गया। जिसमें कक्षा जमा दो...
Translate »
error: Content is protected !!