4 लाख रुपये का सामान चोरी : दो दुकानों से चोरों ने लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

by

गढ़शंकर : बीती रात चोरों ने दो दुकानों पर चोरी कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही गढ़शंकर पुलिस के एसआई राकेश कुमार ने जांच शुरू कर दी। गढ़शंकर-होशियारपुर सड़क पर रेलवे स्टेशन के पास शाही गारमेंट के संचालक गुरुराज सिंह पुत्र कलियान सिंह गांव सलेमपुर ने बताया कि गुरुवार की रात दुकान को ताले लगाकर घर गया था और शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था।। उसने बताया कि दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोरों ने दुकान से करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया है। दूसरी चोरी के घटना आनंदपुर साहिब रोड पर हुई जिसमें चोरों ने स्पोर्ट्स गैलरी दुकान से दो लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। इस संबंध में दुकान मालिक दिवियांश पुत्र जतिंदर सिंह वार्ड नं 6 गढ़शंकर ने बताया कि वह रोजाना की तरह शाम को दुकान बंद कर घर गया था और शुक्रवार की सुबह दुकान खोली तो अंदर पूरा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए हैं। एसआई राकेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है और चोरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब कांग्रेस को एक और झटका : कांग्रेसी विधायक राजकुमार चब्बेवाल आम आदमी पार्टी में शामिल, कांग्रेस से दिया इस्तीफा,

चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक दल के उप नेता और चब्बेवाल विधायक डॉ. राजकुमार मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पहुंचे और आम आदमी पार्टी में...
article-image
पंजाब

खब्बी धार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

युवाओं को टूरिस्ट गाइड व ट्रैकिंग के लिए दें प्रशिक्षण: उपायुक्त कैंपिंग और होमस्टे पर कार्य करें खब्बी धार पर्यटन विकास संगठन : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा के अनछुए...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल विधानसभा उपचुनाव- वोटर कार्ड के अलावा 12 अन्य दस्तावेज दिखाकर भी किया जा सकता है मतदान: रिटर्निग अधिकारी

होशियारपुर, 16 नवंबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम- रिटर्निंग अधिकारी 044 चब्बेवाल राहुल चाबा ने विधानसभा के समूह योग्य वोटरों को अपील करते हुए कहा कि 20 नवंबर (बुधवार) को चब्बेवाल विधानसभा के उप चुनाव में...
article-image
पंजाब

जिसे मृत समझकर कर दिया अंतिम संस्कार, 15 दिन बाद जेल में जिंदा मिला युवक!

केंद्रीय जेल कपूरथला से आया फोन तो परिवार के उड़ गए होश, शव की पहचान को लेकर अब बड़ा सवाल कपूरथला। कपूरथला में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस...
Translate »
error: Content is protected !!