40 हजार रिश्वत लेते कानूनगो वीरिंदर सिंह को विजिलैंस ने किया गिरफ्तार

by

फरीदकोट : पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार करने वालों को पिछले समय से पकड़ा जा रहा है, लेकिन फिर भी भ्रष्टाचारी बाज नहीं आते। मिली जानकारी के मुताबिक, फरीदकोट विजिलेंस विभाग ने कानूनगो हलका गोलेवाला के अधिकारी वीरिंदर सिंह बुट्टर को 40,000 रुपये रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ 13 मई, 2026 को विजिलेंस ब्यूरो रेंज, फिरोजपुर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था।

रिपोर्टों के अनुसार, फरीदकोट के गांव भागथला के निवासी जसविंदर सिंह ने पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कानूनगो अधिकारी वीरिंदर सिंह बुट्टर ने अदालत के आदेशों को लागू करने और अपनी जमीन का कब्जा दिलाने के बदले रिश्वत ली थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरियाणा पैर्टन पर ग्रामीणी चौकीदारों को 7500 रूपए मानदेय दिया जाए : परमजीत सिंह नीलो

गढ़शंकर। लाल झंडा पेंडू चौकीदारा युनियन पंजाब के आहावान पर आज स्थानीय ईकाई ने धरना प्रर्दशन करने के बाद डिप्टी जय कृष्ण सिंह रोड़ी के नाम का ज्ञापन बीडीपीओ मनजिंदर कौर व डिप्टी सपीकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रंप का दोस्‍ती वाला फैसला! भारत को अमेरिका लौटाएगा 40 हजार करोड़ रुपये : ट्रेड डील पूरी होने से पहले दिया तोहफा

नई दिल्‍ली. कुछ महीने पहले तक भारत पर नाराज दिख रहे अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का रुख पूरी तरह बदल चुका है. पहले तो उन्‍होंने रूस से तेल खरीदने को लेकर लगाए गए 25...
article-image
पंजाब

पूर्व विधायक एचएस फूलका भाजपा में शामिल : पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

चंडीगढ़ : 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस फूलका ने बुधवार(1 अप्रैल) को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पूर्व आम आदमी पार्टी...
article-image
पंजाब

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बीबीएमबी टाउनशिप में लगने वाले मेले की तैयारियां जोरों पर : 1 सितंबर से शुरू होने वाले मेले में इस बार होंगे कई नए आकर्षण के केंद्र

राकेश शर्मा।  तलवाड़ा, 29 अगस्त : भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी) की टाउनशिप में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले वार्षिक मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस संबंध में...
Translate »
error: Content is protected !!