40 दिन लगातार चलेगा भंडारा : हवन यज्ञ के बाद श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 11वें विशाल भंडारे का शुभारंभ

by

गढ़शंकर ।श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए 11वां विशाल भंडारा आज गढ़शंकर के होशियारपुर रोड पर शानो शौकत से आरंभ हो गया। इस अवसर पर संत महापुरुषों तथा इलाके के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आचार्य अशीष वशिष्ट जी द्वारा हवन यज्ञ के उपरांत भंडारा शुरू करवाया गया। इस अवसर पर लंगर कमेटी के सेवादारों ने बताया कि यह भंडारा निरंतर दिन रात 40 दिन तक लगाया जाता है जिसमें यात्रियों की सहूलियत का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस अवसर पर शिव चरण दास जी महाराज डेरा श्री अमरनाथ धाम रामपुर बिलडों, वंत सरकार जी गढ़शंकर तथा संत कालिदास जी महाराज जी के डेरे से महाराज ने पहुंचकर संगत को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर लंगर कमेटी के समस्त सेवादारों के इलावा नगर कौंसिल के अध्यक्ष त्रिंबक दत्त, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शूका, पूर्व पार्षद नीलम रणदेव, पार्षद सोमनाथ बंगड़, पार्षद दीपक कुमार, पार्षद सुमित सोनी, ओंकार सिंह चाहलपुरी, पूर्व पार्षद हरपाल सिंह वेदी, मास्टर अनुपम शर्मा, पंडित विंकरांत रणदेव, अशोक पराशर, योग राज गंभीर, विनय शर्मा, राकेश वशिष्ठ, अजय अग्निहोत्री, कमल किशोर नूरी, राजीव राणा, पंडित आशीष कुमार, राजीव अरोड़ा, चेतन कुमार, विनीत लम्ब, राकेश गर्ग, विनोद प्रभाकर के अलावा बड़ी गिनती में इलाके के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप तहसील कृष्णगढ़ में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस : नायब तहसीलदार ने फहराया तिरंगा

कुठाड, 26 जनवरी (तारा) : कृष्णगढ़ उप तहसील परिसर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सूरत सिंह ने फहराया तिरंगा व पुलिस होमगार्ड परेड की सलामी ली। उन्होंने...
article-image
पंजाब

सीहवां स्कूल की छात्रा मनप्रीत कौर को जवाहर नवोदया विद्यालय की परीक्षा पास करने पर सम्मानित किया

गढ़शंकर। सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सीहवां से पांचवीं कक्षा पास करने वाली होनहार छात्रा मनप्रीत कौर पुत्री तीर्थ सिंह, कमलजीत कौर निवासी गांव सेखोवाल ने जवाहर नवोदया विद्यालय द्वारा सेशन 2022-23 के लिए 6वीं कक्षा...
article-image
पंजाब

बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 3100 रूपये प्रति माह और शगुन योजना का लाभ बढ़ाकर 75 हजार रूपये किया जाएगा : सुखबीर सिंह बादल

आम आदमी पार्टी ने टिकट बेचे और पटियाला जिले में बेचे गए टिकट का उदाहरण दिया, जिसमें घोषित अपराधी को सनौर सीट और एक ड्रग माफिया को घनौर सीट का पुरस्कार शामिल है घनौर/15फरवरी:...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*शाहपुर की पंचायतों में 3.27 करोड़ से साकार हो रहे विकास कार्य : केवल सिंह पठानिया*

एएम नाथ।   शाहपुर, 10 अक्टूबर।  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज रैत में खंड विकास अधिकारी कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!