400 से ज्यादा समस्याओं का मौके पर ही करवाया समाधान : कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

by

होशियारपुर, 01 सितम्बर :  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने आज अपने कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया, जिसमें उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित 400 से अधिक लोगों की समस्याओं को सुना और उनका तत्काल समाधान करने के आदेश दिए। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए, जिन्होंने अपने-अपने विभागों से संबंधित मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। जनता दरबार के दौरान लोगों ने मुख्य रूप से बिजली, पानी, सड़कों, शिक्षा, जल सप्लाई व सैनिटेशन, राजस्व, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं।                                  कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जनता दरबारों के माध्यम से वे सीधे जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझते हैं और उनका समाधान करवाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि वे जनता की समस्याओं को हल करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों की हर समस्या का समयबद्ध निपटारा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य के हर नागरिक को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ आसानी से मिले और उनके अधिकार सुरक्षित रहें। जनता दरबार का आयोजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके माध्यम से आम जनता सीधे तौर पर अपनी समस्याएं सरकार के समक्ष रख सकती है। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, वरिंदर शर्मा बिंदू भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘हमारे बाल खींचे और सड़क पर घसीटा…’, इमरान खान से मिलने आई बहनों का पाकिस्तान पुलिस पर आरोप

पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल के बाहर बड़ा हंगामा उस समय हुआ जब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनों अलीमा, उजमा और नौरीन के साथ पुलिस ने बदसलूकी कर दी। इमरान से मुलाकात...
article-image
पंजाब

उच्च स्तरीय सरकारी नौकरियों की कोचिंग के लिए किताबों का निशुल्क प्रबंध, डॉ बी आर अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा

गढ़शंकर: डॉ बी आर अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा बाबा साहेब की सोच पर पहरा देते हुए तथा उनके सपने को साकार करने के लिए व गरीब लोगों को सरकारी नौकरियों तक पहुंचाने के...
article-image
पंजाब , समाचार

सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीनेवाल के तीन अध्यापक कोरोना पाजिटिव,           प्रिसीपल सहित अभी तक गयारह अध्यापकों ने कोरोना का टैस्ट ही नहीं करवाया

सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीनेवाल में पांच सौ विधार्थी पढ़ाई कर रहे, संक्रमण रोकने के लिए नान र्बोड कक्षाए बंद गढ़शंकर: सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीनेवाल के तीन अध्यापकों के कोरोना पाजिटिव आने के...
article-image
पंजाब

प्याज की आड़ में नशा तस्करी : अंबाला पुलिस ने पंजाब के शख्स को गिरफ्तार कर 5 दिन के रिमांड पर लिया

अंबाला:  प्याज की आड़ में नशा तस्करी करते हुए अंबाला पुलिस ने पंजाब के शख्स को गिरफ्तार कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है। हरियाणा के अंबाला में CIA-1 की टीम ने नशे...
Translate »
error: Content is protected !!