41 लाख रुपये में हुआ सौदा : अमेरिका जाने की चाह रखने वाले व्यक्ति के लिए डंकी रूट पर व्यवस्था करने वाला एजेंट गिरफ्तार

by
नई दिल्ली। अमेरिका जाने के इच्छुक व्यक्ति को डंकी रूट से भेजने से जुड़े मामले में आइजीआइ थाना पुलिस ने पंजाब के एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम जगजीत सिंह उर्फ जस्सा है।
इस मामले में जिस आरोपित को जगजीत सिंह ने अमेरिका भेजा था, उसे अमेरिका से डिपोर्ट वहां की सरकार पहले ही कर चुकी है। इस मामले की छानबीन जारी है।
आइजीआइ जिला पुलिस की अतिरिक्त आयुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि तीन जून की रात पंजाब का रहने वाला एक यात्री नवजोत सिंह अमेरिका से आई उड़ान से एयरपोर्ट पहुंचा। यहां दस्तावेजों की छानबीन में इमिग्रेशन के दौरान पता चला कि उसे डिपोर्ट किया गया है।
पता चला कि नवजोत पिछले साल पांच नवंबर को टूरिस्ट वीजा पर मुंबई एयरपोर्ट से केन्या के लिए रवाना हुआ। फिर वह केन्या से डंकी रूट से अमेरिका में अवैध प्रवेश कर गया। जांच में पाया गया कि उसके पासपोर्ट से छेड़छाड़ की गई थी। यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
41 लाख रुपये में हुआ सौदा
एसीपी की देखरेख की देखरेख में इंस्पेक्टर अवधेश कुमार व अन्य की टीम ने नवजोत सिंह से पूछताछ की। पूछताछ में नवजोत सिंह ने बताया कि वह आसानी से पैसा कमाने के लिए विदेश जाना चाहता था। अमेरिका जाने का फैसला करने के बाद उसने वीजा लेने की कोशिश की, लेकिन अंग्रेजी कमजोर होने के कारण वह वीजा नहीं ले पाया।
इसके बाद वह जगजीत सिंह नामक एक एजेंट के संपर्क में आया। जिसने 41 लाख रुपये लेकर अमेरिका में अवैध प्रवेश की सुविधा देने का आश्वासन दिया। यह रकम एजेंट के परिवार के सदस्यों और दोस्तों के बैंक खातों में भुगतान की गई। पुलिस टीम ने एजेंट जगजीत सिंह पर तकनीकी निगरानी बढ़ाई। जिसके जरिए पुलिस ने आरोपित को पटियाला के एक ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।
उसने बताया कि वह दसवीं तक पढ़ा है। जल्द पैसा कमाने के लिए वह एजेंटों के साथ काम करने लगा। यात्रियों के संपर्क करने पर उसने केन्या और मैक्सिको में अपने सहयोगियों से संपर्क किया और यात्री के लिए केन्या, तुर्की, स्पेन और मैक्सिको सहित विभिन्न देशों के माध्यम से यात्रा की व्यवस्था की। पुलिस अन्य एजेंट और ठगी में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
डंकी रूट पर पूरा गिरोह सक्रिय
आरोपित जगजीत से पुलिस को पता चला कि अपने सहयोगियों की मदद से उसने नवजोत सिंह को मुंबई एयरपोर्ट से केन्या की अवैध यात्रा की व्यवस्था की। उसके केन्या में 15 दिनों तक रहने की व्यवस्था की।
वहां से अपने एक सहयोगी की मदद से यात्री के अन्य देशों की यात्रा के लिए उसके पासपोर्ट पर फर्जी शेंगेन वीजा और इमिग्रेशन स्टाम्प की व्यवस्था की। जिसका इस्तेमाल कर यात्री इस्तांबुल और मैड्रिड के रास्ते मैक्सिको पहुंचा।
मैक्सिको में इसके एक सहयोगी ने नवजोत के पांच दिन ठहरने की व्यवस्था की। जहां से वह डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा। वहां कुछ दिन रहने के बाद अधिकारियों ने यात्री को पकड़ लिया। उसे पांच माह तक हिरासत में रखने के बाद भारत में निर्वासित कर दिया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरी कॉलेज में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। नूरपुर, 6 अक्तूबर:  महिला एवम बाल विकास विभाग के तत्त्वावधान में आज शनिवार को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देहरी में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी सेरी मंच पर होली में उत्पात : हुड़दंगियों ने लड़की के सिर पर मारा बीयर कैन, नाचते हुए लहूलुहान हुई

एएम नाथ। मंडी : छोटी काशी मंडी में सोमवार को होली का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोला। साउंड सिस्टम की धुनों पर सेरी मंच पर खूब गुलाल उड़ा। मंडी में सेरी मंच पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बकलोह कैंट में मनाई गई महर्षि बाल्मीकि जी की जयंती : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

सराय परिसर में शौचालय तथा अन्य सुविधाओं के लिए की 2 लाख रुपए देने की घोषणा एएम नाथ। चम्बा (बकलोह) :  बकलोह कैंट के बाल्मीकि मंदिर में महर्षि बाल्मीकि जी की जयंती हर्षोल्लास के...
article-image
पंजाब

महांमाई का 35वां वार्षिक जागरण किया आयोजित : पंजाबी गायक बलराज बिलगा तथा प्रवीण अरोड़ा ने भेंटें गा कर महांमाई का किया गुणगान

गढ़शंकर । मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर की ओर से बाबू वेद प्रकाश कृपाल अध्यक्ष की देखरेख में महांमाई का 35वां वार्षिक जागरण आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध पंजाबी गायक...
Translate »
error: Content is protected !!