4161 मास्टर कैडर अध्यापकों को भी तबादलों का मौका देने की मांग 

by
गढ़शंकर, 13 मार्च: शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के लिए 12 मार्च से 19 मार्च तक आवेदन करने का मौका दिया है। उल्लेखनीय है कि आमतौर पर शिक्षकों के तबादलों के लिए पोर्टल जून माह में खोला जाता है, लेकिन शिक्षकों की पुरजोर मांग पर मार्च माह में ही तबादलों के लिए पोर्टल खोला गया है। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने भी सोशल मीडिया के जरिए दी है, लेकिन इन तबादलों के लिए आवेदन करने की शर्त दो साल रुकने की है। जिसके कारण कई नए शिक्षक आवेदन नहीं कर पाएंगे और 4161 नवनियुक्त शिक्षकों को तबादले का मौका भी नहीं दिया गया है।
4161 मास्टर कैडर यूनियन के राज्य नेता बलकार सिंह मघानिया और दलविंदर सिंह ने कहा कि इन नियमित तबादलों में 4161 मास्टर कैडर शिक्षकों को भी मौका दिया जाना चाहिए क्योंकि अधिकांश शिक्षक अपने घरों से 200-300 किलोमीटर की दूरी पर बैठे हैं और इनमें से अधिकतर शिक्षक महिला शिक्षक हैं। अध्यापक नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पिछले दिनों अपने बयान में सभी अध्यापकों को मौका देने का वादा किया था। इसलिए पंजाब सरकार को 4161 अध्यापकों को तबादले का मौका देना चाहिए। इस अवसर पर वरिंदर कौर, बलविंदर कौर, हरविंदर कौर, कमलजीत कौर, राजविंदर कौर, इंदरपाल कौर आदि हाजिर सदस्यों ने भी पंजाब सरकार से मांग की है कि पंजाब सरकार बाकियों की तरह 4161अध्यापकों को भी मौका देना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फिलिस्तीनी लोगों पर इजरायली उत्पीड़न तुरंत बंद करें – फासीवाद व दमन विरोधी मोर्चा ने मांग करते हुए रैली कर शहर में निकाला मार्च

गढ़शंकर, 1 जनवरी: फासीवाद व दमन विरोधी मोर्चा पंजाब इकाई गढ़शंकर ने प्रधान प्यारा सिंह, हरमेश ढेसी और राम जी दास चौहान के नेतृत्व में साम्राज्यवादी देशों की शह पर इजराइल द्वारा युद्ध की...
article-image
पंजाब

शिक्षा सचिव के विभिन्न जिलों का दौरो के खिलाफ शिक्षा सचिव का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया

शिक्षा सचिव के विभिन्न जिलों का दौरा करने की योजना के खिलाफ सांझा अधियापक मोर्चा पंजाब द्वारा विरोध प्रदर्शन के आह्वान के जवाब में होशियारपुर जिले की सांझा अधियापक मोर्चा इकाई द्वारा गढ़शंकर में...
पंजाब

खाने-पीने वाले पदार्थों की मौके पर होगी सैंपलिंग व टैस्टिंग: सुंदर शाम अरोड़ा

सैशन चौक से फूड सेफ्टी आन व्हील वैन की रवाना, जिले में रहेगी एक माह सैंपलिंग-टैस्टिंग का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जागरुक करना होशियारपुर :  पंजाब सरकार की लोगों को शुद्ध व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्य मंत्री सेहत योजना हुई शुरू : पंजाब में हर परिवार को मिलगा 10 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज

केजरीवाल ने कहा, अब कोई बीमारी से नहीं मरेगा योजना से पंजाब के लगभग 3 करोड़ लोगों को होगा फ़ायदा : सीएम मान एएम नाथ। चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल...
Translate »
error: Content is protected !!