42 नई वोल्वो बसें, 240 इलेक्ट्रिक बसें और डीजल बसें जल्द हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम में शामिल होंगी : अजय वर्मा

by
एचआरटीसी के उपाध्यक्ष का कांगड़ा में भव्य स्वागत*
कांगड़ा, 05 फरवरी। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय वर्मा का बुधवार को कांगड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष बनने के उपरांत अजय वर्मा का पहली बार कांगड़ा पहुंचने पर जगह-जगह रोककर लोगों द्वारा स्वागत किया गया। कांगड़ा शहर के तहसील चौक में जनसभा का आयोजन किया गया।
एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने संबोधन के दौरान हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक साधारण कार्यकर्ता को हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम का उपाध्यक्ष बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होंने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोगों और आयोजित आयोजन स्थल पर आए हुए प्रत्येक व्यक्ति का धन्यवाद किया जो उन्हें आशीर्वाद देने के लिए आज यहां पहुंचे हैं। उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली को याद करते हुए कहा कि विकास पुरुष का आशीर्वाद आज भी उन पर बना हुआ है जिस कारण आज इस उपलब्धि पर पहुंचा हूं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली का भी आभार व्यक्त किया।
उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि जल्द प्रदेश को 42 नई वोल्वो बसें, 240 इलेक्ट्रिक बसें और डीजल बसें जल्द हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम में शामिल होंगी और लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कांगड़ा बस स्टैंड में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम का कार्यालय खोला जाएगा।
यह रहे उपस्थित
एचआरटीसी के डीएम, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नागेश्वर मनकोटिया, प्रदेश कॉंग्रेस सचिव नवनीत शर्मा, एपीएमसी जिला अध्यक्ष निशु मोगरा, कुलदीप चैधरी, संदीप ओहरी, सुमन वर्मा, विकास वर्मा, उमाकांत, संजीव गुप्ता, पुनीत मल्लि, संजय कुमार, रीता कटोच, रीता मनकोटिया, कांता सरोज, नन्ना,गदु ,रिंकू और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में बनेंगे 2 नए मतदान केंद्र – जिला निर्वाचन अधिकारी

मतदान केंद्रों की रैंडमाइजेशन के संदर्भ में बैठक का आयोजन रोहित भदसाली।  शिमला 19 सितंबर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां जिला में मतदान केंद्रों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*प्राकृतिक खेती अपनायें किसान- सरकार किसानों और बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ के लिए प्रतिबद्ध : आशीष बुटेल*

एएम नाथ।  पालमपुर, 1 फरवरी :- पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ के लिए प्रतिबद्ध है । शनिवार को विधायक पालमपुर विधानसभा क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

35 वर्षों से लटका तकसीम का मामला दो महीने में सुलझा, इंतकाल भी कर दिया – मिलाप चंद ने सरकार की राजस्व लोक अदालतों को सराहा

हमीरपुर :  भोरंज विधानसभा क्षेत्र के अतंर्गत कंज्याण गांव में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत संवाद के दौरान मिलाप चंद ने कहा कि 35 वर्षों से लटकी तकसीम को राजस्व लोक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बीकेआई से संबंधित दो आतंकी गिरफ्तार : दो 86पी हैंड ग्रेनेड, एक 9एमएम पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद

अभिषेक पराशर : चंडीगढ़ L  काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फिरोजपुर ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी मॉड्यूल के दो आतंकियों को हथियारों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए दोनों आरोपी पाकिस्तान...
Translate »
error: Content is protected !!