44 उम्मीदवारों का हुआ चयन : कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा चुने गए उम्मीदवारों को शुभकामनाएँ

by

रोज़गार उत्पत्ति विभाग और मारुति सुजुकि द्वारा सांझा तौर पर अप्रैंटिसशिप प्लेसमेंट मुहिम;
होशियारपुर, 13 जूनः पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग द्वारा मारुति सुजुकि इंडिया लिमटिड के सहयोग से मल्टी स्किल डिवैल्पमैंट सैंटर (एम. एस. डी. सी.), होशियारपुर में दो दिवसीय अप्रैंटिसशिप प्लेसमेंट मुहिम का आयोजन किया गया।
मारुति सुजुकि इंडिया ने अप्रैंटिसशिप के लिए 44 आई. टी. आई. पास योग्य उम्मीदवारों का चयन किया है। इन 44 उम्मीदवारों को फ़िटर, वैल्डर, पेंटर (जनरल), इलेक्टरिशियन, टर्नर, डीज़ल मकैनिक, सी. ओ. पी. ए., मशीनिस्ट, मशीनिस्ट (ग्राईंडर), टूल एंड डाई, मोटर मकैनिक व्हीकल, ट्रैक्टर मकैनिक आदि ट्रेडों में एक साल की अप्रैंटिसशिप के लिए चुना गया है। चुने गए उम्मीदवारों को 12,835/-रुपए प्रति महीना मिलेंगे। इसके साथ ही कंपनी द्वारा इनको 4 160/- रुपए तक का अटैंडैंस रिवार्ड भी दिया जायेगा।
एक साल की अप्रैंटिसशिप पूरी होने के बाद इन 44 उम्मीदवारों के लिए इस बहु-राष्ट्रीय मारुति सुजुकि कंपनी में रेगुलर नौकरी के लिए अप्लाई करने का रास्ता साफ होगा। इसके इलावा इनको अप्रैंटिसशिप के दौरान कंपनी की नीति अनुसार सब्सिडी वाला भोजन, वर्दी और अन्य लाभ दिए जाएंगे।
पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने चुने गए उम्मीदवारों को उनके सुनेहरी भविष्य के लिए बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का नेतृत्व वाली राज्य सरकार नौजवानों को रोज़गार के अधिक से अधिक मौके प्रदान करने के लिए लगातार यत्नशील है।
ज़िक्रयोग्य है कि इस मुहिम में कुल 66 उम्मीदवारों, जिनको रोज़गार उत्पत्ति विभाग और मारुति सुजुकि इंडिया लिमटिड की तरफ से न्योता दिया गया था, ने हिस्सा लिया, जिनमें से 44 उम्मीदवारों का चयन मारुति सुजुकि इंडिया लिमटिड द्वारा एक साल के लिए किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में जन्माष्टमी मौके भव्य शोभायात्रा

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर। गढ़शंकर में सनातन धर्म सभा द्वारा अध्यक्ष एसएन ओहरी के नेतृत्व में जन्माष्टमी मौके भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा सनातन धर्म मंदिर गढ़शंकर से आरंभ होकर शहर के विभिन्न...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने माहिलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर दिलाया समय पर राहत का आश्वासन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज माहिलपुर क्षेत्र के गांव हकूमतपुर, बड्डों और डंडिया का दौरा कर वहां किए गए बाढ़ प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर...
article-image
पंजाब

प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाया जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर : पंजाब सरकार की तरफ से प्रदेश के विकास में नए मील पत्थर स्थापित किए जाने का सिलसिला निरंतर जारी है और इस साल के अंत तक पंजाब सरकार ने कई एतिहासिक फैसले...
article-image
पंजाब

Adi Dharm Mission to Play

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Oct.27 : Scholars and visionaries of the Adi Dharm movement have played a crucial role in India’s freedom struggle. Great leaders such as Ghadri Baba Babu Mangu Ram Mugowalia, Bharat Ratna and...
Translate »
error: Content is protected !!