45 लाख से पुनर्निर्मित पेयजल योजना जनता को समर्पित, 18 गांवों को मिलेगा लाभ : पठानिया

by

दुर्गम क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : कुलदीप सिंह पठानिया

भटियात में सड़क निर्माण पर खर्च होंगे 500 करोड़, जल शक्ति विभाग की योजनाओं पर 900 करोड़ व्यय का लक्ष्य

एएम नाथ। डलहौजी
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वीरवार को भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलेरा में कूना-चलटूनी-भित-बलेरा पेयजल योजना का विधिवत शुभारंभ कर इसे जनता को समर्पित किया। 45 लाख रुपये की लागत से पुनर्निर्मित एवं संवर्धित इस योजना से ग्राम पंचायत बलेरा, जिहुंता और नैनीखड्ड के करीब 18 गांवों की 2,791 आबादी को पर्याप्त स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी।
गांव भित में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश के दुर्गम और दूरदराज क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भटियात विधानसभा क्षेत्र में पिछले चार वर्षों के दौरान करोड़ों रुपये के विकास कार्य किए गए हैं और यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण पर वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 180 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जबकि 273 करोड़ रुपये के विभिन्न सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल के अंत तक सड़क निर्माण पर लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का लक्ष्य है।
पठानिया ने कहा कि जून 2027 तक भटियात विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर करीब 900 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने पिछले चार वर्षों में 174 करोड़ रुपये की योजनाओं के निर्माण कार्य पूरे किए हैं, जबकि 365 करोड़ रुपये की योजनाओं पर काम जारी है। इसके अतिरिक्त 564 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के प्रस्ताव भी अनुमोदित किए जा चुके हैं।
उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों की संपर्क सड़कों और अन्य विकास कार्यों से संबंधित मांगों को पूरा करने की घोषणा की। साथ ही गांव भित के खाली पड़े प्राथमिक स्कूल भवन को नवभारत युवक मंडल भित को हस्तांतरित करने तथा स्थानीय महिला मंडल को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्र से पूर्व विधान सभा अध्यक्ष के कार्यायल कक्ष में आयोजित की गई सर्वदलीय बैठक

तपोवन (एएम नाथ ) : आज अपराह्न 3:30 बजे हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानियां ने अपने कार्यालय कक्ष में सत्र से पूर्व आयोजित सर्वदलीय बैठक में सत्ता पक्ष,...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

श्री साई विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह आयोजित….वैज्ञानिक सोच, तर्क और सही सोच के साथ डिग्री का उपयोग करें छात्र : केवल सिंह पठानिया

विधायक आशीष बुटेल भी बतौर विशेष अतिथि रहे मौजूद- छात्रों के भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं एएम नाथ। पालमपुर, 4 अप्रैल :  छात्रों को अपनी पढ़ाई और डिग्री का प्रयोग वैज्ञानिक सोच, तर्क और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत चंडीगढ़ में प्रदेश का 7.19 प्रतिशत हिस्सा जारी करने का किया आग्रह

बीबीएमबी में हिमाचल प्रदेश से एक स्थाई सदस्य नियुक्त करने की मांग की उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार बी.बी.एम.बी. से लंबित देय राशि जारी करने पर दिया बल आपदा राहत नियमों की समीक्षा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संजीव बालियान की वाई श्रेणी की सुरक्षा हटाई गई, घर से एस्कार्ट गाड़ी और गनर को भी वापस बुलाया – भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की सजा : डा. संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर  :  मोदी सरकार में मंत्री रहे मुजफ्फरनगर के पूर्व भाजपा सांसद डा. संजीव बालियान की वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है। उनके ए-टू जेड कॉलोनी स्थित घर से गार्द, एस्कार्ट...
Translate »
error: Content is protected !!