4500 रुपये लूटकर फरार : नशे के आदि नाबालिगों ने पुजारी पर किया हमला

by

बठिंडा :  बठिंडा में नशे के आदि दो नाबालिग युवकों ने जिले के गांव फूल्नो मिट्ठी संगत मंडी में स्थित एक हनुमान मंदिर के पुजारी पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मंदिर के पुजारी से करीब 4500 रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।

लहूलुहान हालत में घायल पुजारी को उपचार के लिए पहले सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन काफी गंभीर होने के चलते उन्हें निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुजारी की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपित युवकों ने पुजारी के सिर व चेहरे पर वार किए हैं। घटना के कुछ घंटे के भीतर ही बठिंडा पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों नाबालिग आरोपित नवयुवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक नशे के आदि हैं और नशा खरीदने के लिए उक्त वारदात को उन्होंने अंजाम दिया है।

जानकारी अनुसार गांव फूल्लो मिट्ठी ब्लाक संगत मंडी में स्थित श्री हनुमान मंदिर के पुजारी व सेवादार धर्म दास हर रोज की तरह शुक्रवार देर रात मंदिर के दरवाजे बंद कर रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक मंदिर में आए और पुजारी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपित युवकों ने पुजारी के सिर व चेहरे पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिसके कारण वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर गए और आरोपित युवक उनकी जेब से करीब 4500 रुपये निकालकर मौके से फरार हो गए।

पुजारी के चिखने-चिल्नाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मंदिर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल पड़े पुजारी को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर घायल पुजारी की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी देहात हीना गुप्ता व थाना संगत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी देहात हीना गुप्ता ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है। दोनों युवक नाबालिग हैं और नशा करने के आदि हैं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने माना है कि नशा खरीदने के लिए पैसे जुटाने के लिए उक्त वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपित नाबालिग युवकों को अदालत में पेश कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 15 अप्रैल को उड़मुड़ विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की करेंगे शुरुआत: जसवीर सिंह राजा गिल

विधायक ने राज्य स्तरीय समागम की तैयारियों का लिया जायजा टांडा उड़मुड़, 13 अप्रैल: पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान 15 अप्रैल को टांडा पहुंचकर विधानसभा क्षेत्र उड़मुड़ के लिए करोड़ों रुपए के...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फिरौती के लिए छात्रों का अपहरण करने के आरोप में बिशप कॉटन स्कूल का ही पूर्व छात्र गिरफ्तार

एएम नाथ । शिमला, 11 :  बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस) के एक पूर्व छात्र को इसी स्कूल के तीन छात्रों को फिरौती वसूलने के मकसद से अगवा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने झुककर तीन बार छुए बीजेपी प्रत्याशी के पैर,

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए करावल नगर सीट पर बड़ी रैली आयोजित की। इस रैली में उन्होंने आम आदमी पार्टी  और कांग्रेस पर तेज निशाना साधा।  ...
article-image
पंजाब

गरीब लोगों के राशन कार्ड जल्द बहाल किये जाए : कामरेड दरशन सिंह मट्टू

गढ़शंकर : कामरेड नेता दरशन सिंह मट्टू की अगुवाई में साहल पुर व पाहलेवाल में राशन कार्ड बहाल करवाने के लिए गरीब परिवारों के साथ मीटिंग की गई। इस मीटिंग को संबोधित करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!