47 लाख कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी : बैंक अकाउंट में सरकार भेजेगी इतनी राशि

by

चंडीगढ़ : दिवाली आते ही सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो जाती है। आप राज्य कर्मी हो या केंद्रीय कर्मचारी हो दिवाली आपको मालामाल कर देती है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, हर साल की तरह इस बार भी केंद्र और राज्य सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस की बरसात कर रहा है।

बता दें कि, चंडीगढ़ में केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे के तौर पर बोनस मिलेगा। इसके साथ ही वित्त विभाग ने ये भी ऐलान किया है कि, कर्मचारियों को इस महीने त्योहार से पहले वेतन दे दिया जाएगा। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के वित्त विभाग ने एक आधिकारिक घोषणा में इस बात की जानकारी दी है।

केंद्र शासित प्रशासन चंडीगढ़ ने लिया बड़ा फैसला :  केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ अपने कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे के तौर पर बोनस देगा। इसमें सभी विभागों के अनुबंध कर्मचारी, अतिथि, आउटसोर्स कर्मचारी और डीसी रेट स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। यूटी के वित्त विभाग ने सी-श्रेणी के सभी कर्मचारियों और गैर-राजपत्रित बी श्रेणी के कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की है। कर्मचारियों को अधिकतम 7,000 रुपये का बोनस मिलेगा। इसके अलावा कर्मचारियों को इस महीने 29 अक्टूबर तक का वेतन भी दे दिया गया है।

दिवाली बोनस इन राज्यों में मिला :   चंडीगढ़ के अलावा, यूपी और गुजरात जैसे कई अन्य राज्यों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा की है। गुजरात की राज्य सरकार ने अपने 17,700 से अधिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 7,000 रुपये तक का दिवाली बोनस देने का फैसला किया है। वित्त विभाग की अधिसूचना में इसकी घोषणा की गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने 8 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को 7,000 रुपये तक का बोनस देने का ऐलान किया है। यह बोनस 31 मार्च 2024 तक एक साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को दिया जाएगा।

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दिया ये तोहफा :  केंद्र सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। लंबे समय से कर्मचारी महंगाई भत्ते यानी कि डीए में बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे थे, जिसके बाद सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते डीए और महंगाई राहत डीआर में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा हुआ है। वहीं अब त्यौहारों का सीजन शुरू हो चुका है। पहले महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत था, जो बढ़कर अब 53 प्रतिशत हो गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रामपुर वासियों ने निजी कंपनी के टावर लगाने का किया विरोध

गढ़शंकर, 14 फरवरी: स्थानीय शहर के निकटवर्ती गांव रामपुर बिलड़ों में लगने वाले निजी कंपनी के टावर का ग्रामीणों ने विरोध किया। जानकारी देते गाववासी गुरप्रीत बंगा, अमरीक सिंह, राजवीर, दलजीत सिंह, कुलदीप कौर...
article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ के नए डीजीपी होंगे आईपीएस सुरेंद्र सिंह यादव

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के डीजीपी प्रवीर रंजन जल्द रीलिव होने है और उनकी जगह अगले चंडीगढ़ के डीजीपी आईपीएस सुरेंद्र सिंह यादव होंगे। आईपीएस यादव से पहले 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी मधुप कुमार...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर के चुनावों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के पार्षद कुलदीप कुमार ने चुनाव परिणाम पर तत्काल रोक लगाने से पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के इनकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। जिसमें भारतीय जनता...
Translate »
error: Content is protected !!