5 दोस्त जिंदा जले और सभी की मौत-कार जली, ट्रक चालक गंभीर : दसूहा के पास कार व ट्रक की टक्कर में जोरदार धमाके के बाद कार में लगी आग

by

दसूहा : जालंधर-पठानकोट हाईवे पर दसूहा के में उच्ची बस्सी के पास देर रात एक कार  ट्रक  से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल के साथ खिड़कियां तोड़ कार सवारों को बाहर निकाला।

                                         कार व ट्रक की टक्कर में जोरदार धमाके के बाद कार में आग लग गई। जिससे यह घटना हुई है।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब वह गांव उच्ची बस्सी के पास पहुंचा तो देखा कि जालंधर नंबर PB-08DY-1900 की एक कार से आग की लपटें निकल रही थी। उनके वहां पहुंचने से करीब एक दो मिनट पहले ही हादसा हुआ था। मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने चार लोगों को बाहर निकाला। जिसमें दो लोगों की मौत हो चुकी थी, दो की सांस चल रही थी। एक अन्य खुद ही किसी तरह बाहर आ गया था। जिसे सबसे पहले अस्पताल भेजा गया।

                       उक्त युवक की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद जांच के लिए पुलिस और एम्बुलेंस पहुंच गई। मगर जब तक दो अन्य की भी मौत हो गई थी। जिस जगह पर कार जल रही थी उससे करीब 500 मीटर दूर एक ट्रक नंबर HR-67D-3431 झाड़ियों में पलटा हुआ था। पुलिस के अनुसार ट्रक का चालक उसी में फंसा हुआ था। उसे भी किसी तरह बाहर निकाल कर दसूहा के सिविल अस्पताल में भेजा गया।आशंका जताई जा रही है कि ट्रक चालक कार को टक्कर मारने के बाद वहां से भागा होगा, मगर आगे जाकर वह भी हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंची। जिन्होंने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया।

                             पुलिस के अनुसार सभी मृतक जालंधर के रहने वाले थे। इनकी शिनाख्त ऋषभ मिन्हास, इंदर कौंडल, राजू और अभि निवासी भार्गव कैंप और अंकित कुमार निवासी घास मंडी के रूप में हुई है। ये सभी कार में जालंधर से पठानकोट जा रहे थे। पुलिस ने इनके शवों और क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ : पप्पू यादव समेत 6 गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा  (बिहार) : लखीसराय के एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में सूर्यगढ़ा थाना पुलिस और STF ने सूर्यगढ़ा थाना इलाके के आनंदपुर गांव में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार की नई स्कीम, मजदूरों को मिलेगा लाखों रुपये तक का लाभ!… जानें कौन होगा पात्र

कांगड़ा :  कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार निर्माण कामगारों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है. सरकार ने पुरानी योजनाओं के साथ-साथ नई योजनाएं भी शुरू की...
article-image
पंजाब

खेतों में भरने से पानी ने गांव रामपुर बिलड़ों से जैजों सड़क पर बनी पुली को पूरी तरह क्षतिग्रस्त

गढ़शंकर ।  भारी बारिश के चलते खेतों में भरने से पानी ने गांव रामपुर व बिलड़ों से जैजों रोड पर बनी पुली को पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।। जिससे रामपुर बिलड़ों रोड बंद हो...
article-image
पंजाब

38 ग्राम हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार, 1 फरार…मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 8 जून : गढ़शंकर पुलिस ने तीन लोग अमरीक सिंह उर्फ मीका पुत्र इंदर सिंह, परमजीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह ब हरमेश कुमार उर्फ लाला पुत्र महिंदर पाल निवासी बीरमपुर को 38 ग्राम...
Translate »
error: Content is protected !!