5 नए मंत्री जुलाई में हों सकते कैबिनेट में शामिल : महिला व दोआबा से रिपीट हुए एक विधायक का नंबर लगना तय

by

चंड़ीगढ़ : पंजाब में मंत्रिमंडल का विस्तार अगले महीने होगा। इस महीने के अंत में बजट सेशन है। उसके बाद जुलाई के पहले सप्ताह मंत्रिमंडल में नए मंत्री शामिल किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पाटी (आप) सरकार में इस समय 8 मंत्रियों के पद खाली हैं।
नए मंत्रियों में महिला तथा दूसरी बार बने विधायकों को मौका मिलना तय है। हालांकि कैबिनेट, अभी पूरी तरह से नहीं भरी जाएगी। फिलहाल 4 से 5 मंत्री ही शामिल होंगे। पंजाब में मान सरकार का बजट सेशन 24 से 30 जून तक चलेगा। वित्त मंत्री हरपाल चीमा 27 जून को बजट पेश करेंगे। इसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।
सीएम समेत 18 मंत्री संभव, अभी 10 पद भरे
पंजाब सरकार में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सीएम भगवंत मान के बाद 10 मंत्रियों ने शपथ ली थी। हालांकि साथ ही सीएम ने स्वास्थ्य मंत्री डा. विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया था। जिसके बाद 8 मंत्रियों के पद खाली हो गए हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास इस समय 28 विभाग हैं। नए मंत्रियों को विभागों के वितरण के समय उन्होंने अपने पास 27 विभाग रखे हुए थे। फिर स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त कर दिया गया तथा स्वास्थ्य विभाग भी अपने रखा। नए मंत्रियों को शपथ दिलाने के बाद उन्हें विभाग दिए जाएंगे। जिसमें स्वास्थ्य के अलावा स्थानीय सरकारें, कृषि तथा उद्योग शामिल हैं। गृह विभाग मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल सरकार को एक और झटका : अस्‍पताल में नए ब्‍लॉक का निर्माण में 670 करोड़ रुपये ज्‍यादा खर्च हो गए – एलजी ने सीवीसी को जांच सौंपते हुए पूछा क‍ि इतने ज्‍यादा पैसे आख‍िर क्‍यों लग गए

नई दिल्‍ली, अर‍व‍िंंद केजरीवाल सरकार को एक और झटका देते हुए दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल वीके सक्‍सेना ने लोक नायक अस्पताल में हुए निर्माण की जांच का आदेश दिया है। अस्‍पताल में एक नए ब्‍लॉक...
article-image
पंजाब , समाचार

भारत में शेर सिर्फ गुजरात में है: गढ़शंकर में खेल मैदान में घूम रहे शेर की वायरल वीडियो झूठी डीएफओ वर्ल्ड वाइड

गढ़शंकर – सोशल नेटवर्किंग साइट पर गढ़शंकर के किसी खेल मैदान में घूम रहे शेर की वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिसमे सोशल नेटवर्किंग साइट पर गढ़शंकर लाइव के नाम से...
article-image
पंजाब

24 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 4 फरवरी : गढ़शंकर पुलिस ने मनजिंदर सिंह उर्फ मन्ना पुत्र कुलवीर सिंह निवासी पनाम थाना गढ़शंकर को 24 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।...
article-image
पंजाब

245 लीटर अवैध शराब ज़ब्त : अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी

होशियारपुर, 30 अक्टूबर : दिवाली के मद्देनज़र अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए होशियारपुर 2 के एक्साइज अधिकारी प्रीत भूपिंदर सिंह के नेतृत्व में 29 अक्टूबर को सुबह एक विशेष छापेमारी अभियान...
Translate »
error: Content is protected !!