5 लाख बेरोजगार युवा नौकरियों का इंतजार कर रहे ,परिवार 300 यूनिट मुफ्त बिजली का इंतजार कर रहे : सांसद अनुराग ठाकुर

by

रोहित भदसाली। शिमला : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर झूठे चुनावी वादे करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही ठाकुर ने कहा कि न तो हिमाचल प्रदेश की ‘दुर्दशा’ खत्म हो रही है और न ही गांधी परिवार राज्य की स्थिति और कांग्रेस द्वारा किए गए झूठे चुनावी वादों पर अपनी चुप्पी तोड़ रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यहां जारी एक बयान में कहा, हिमाचल की माताएं और बहनें अब भी 1500 रुपये प्रति माह (भत्ते) का इंतजार कर रही हैं, जबकि किसान दो रुपये प्रति किलोग्राम गोबर और 80-100 रुपये प्रति लीटर दूध की खरीद का इंतजार कर रहे हैं।

हमीरपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद ने कहा, बेरोजगार युवा पांच लाख नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं और परिवार 300 यूनिट मुफ्त बिजली का इंतजार कर रहे हैं, जैसा कांग्रेस नेताओं ने वादा किया था। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दो साल पहले कांग्रेस द्वारा किए गए झूठे वादों के बारे में अभी तक एक शब्द नहीं कहा है।

ठाकुर ने कहा, न तो हिमाचल का इंतजार खत्म हो रहा है और न ही राज्य की दुर्दशा पर गांधी परिवार की चुप्पी टूट रही है। भाजपा नेता का यह बयान प्रियंका गांधी द्वारा हरियाणा में एक चुनावी रैली के दौरान हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की सराहना किए जाने के एक दिन बाद आया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज बीए बीएड के सातवें सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर बीए बीएड के सातवें सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने कहा कि चार वर्षीय कोर्स बीए बीएड के...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज के एनएसएस युनिट व रैड रिवन कलब के सदस्यों ने लोगो को मासक वितरित किए

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में चल रहे एनएसएस युनिट व रैड रिवन कलब दुारा डायरेकटर युवा सेवाएं पंजाब के निर्देश तहत कोविड 19 संबंधी जागरूकता कैंप लगाया। कैंप दौरान विधार्थियों ने अध्यापकों...
article-image
पंजाब

गांव देनोवाल खुर्द बस्ती सैंसियां में वार्षिक कुश्ती करवाई : समीर ने जीती झंडी की कुश्ती

गढ़शंकर, 29 अगस्त: गांव देनोवाल खुर्द (बस्ती सैंसियां में धन धन गूगा जाहर पीर की मजार पर वार्षिक कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें समीर बस्ती सेंसियां ​​देनोवाल खुर्द ने झंडी की कुश्ती जीतकर...
article-image
पंजाब

बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया : धान के खेतों में ड्रोन मिला, बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर (डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके)

फिरोजपुर : फिरोजपुर सीमा के पास बीएसएफ द्वारा एक ड्रोन की बरामदगी की गई है। बीएसएफ ने शाम के वक्त खुफिया सूचना के आधार पर चक भांगे वाला के बाहरी इलाके में तलाशी अभियान...
Translate »
error: Content is protected !!