5 वर्ष के बच्चे के पिता की हत्या का मामला : पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ किया हत्या का मामला दर्ज

by

गढ़शंकर ।  गांव रोड़मजारा में कल देर शाम खेतों में सिंचाई की मोटर पर युवक को गोली मार कर मारने के आरोप में पुलिस गांव कुनैल युवक के ईलावा अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि मृतक बलविंदर सिंह का पांच वर्ष का बेटा है और उसका ब्याह 12 वर्ष पहले हुया था।
गढ़शंकर पुलिस को मृतक बलविंदर सिंह पुत्र केहर सिंह निवासी रोड़मजारा कर पत्नी राजवीर कौर ने पुलिस को ब्यान कि मेरा पति बलविंदर सिंह कल 9 नवंबर को खेतों में बरसीन बोने के लिए गया था। कल शाम करीव साढ़े पांच वजे मुझे पता चला कि हमारी मोटर पर गौरव उर्फ गौरव कुनैलिया उर्फ गोरा पुत्र कमल निवासी कुनैल, थाना गढ़शंकर ने मेरे पति बलविंदर सिंह पर पिस्तौल से फायर किया है। जिसे पर मैं और मेरा भतीजा अरशदीप सिंह पुत्र बख्शीश सिंह निवासी रोड़मजारा मोटर पर पहुंचे तो मेरा पति बलविंदर सिंह वहां पर बेहोशी की हालत में गिरा पड़ा था। वहां से हम बलविंदर सिंह को सिवल अस्पताल गढ़शंकर लेकर पहुंचे तो डाकटरों ने बलविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया।
राजवीर कौर ने पुलिस को दिए ब्यान में कहा कि उसके पति बलविंदर सिंह की हत्या गौरव उर्फ गौरव कुनैलिया उर्फ गोरा पुत्र कमल निवासी कुनैल ने आपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पिस्तौल से गोली मार कर की है।  गौरव कुनैलिया का मेरे पति बलविंदर सिंह पहले झगड़ा  हुया था। जिसकी रंजिश में गौरव कुनैलिया ने मेरे पति बलविंदर सिंह की आपने साथियों से मिलकर हत्या की है।
गढ़शंकर पुलिस ने राजवीर कौर के ब्यानों पर गौरव उर्फ गौरव कुनैलिया उर्फ गोरा पुत्र कमल निवासी कुनैल व उसके साथियों के खिलाफ 103( 1), 3( 5), बीएनएस व 25, 27-54-59 आर्मस एकट तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रेमिका के लिए महिला का मर्डर : पुलिस ने हथियार समेत पकड़ा

मानसा । बुधवार को बाद दोपहर मानसा खुर्द रोड़ पर तेजधार हथियारों से कत्ल की गई गांव खोखर खुर्द की महिला मामले में पुलिस ने एक आरोपित को नामजद करते 24 घंटे के अंदर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC जतिन लाल ने खाद्य आपूर्ति के गोदामों का किया औचक निरीक्षण

ऊना, 7 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को जलग्रां स्थित भारतीय खाद्य आपूर्ति गोदाम व हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई गोदामों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में दाल, चावल, चने...
article-image
पंजाब

नवजात लड़कियों की लोहड़ी मनाई : सिंबली में एक नूर सवै सेवी संस्था ने

गढ़शंकर – गढ़शंकर के सिंबली गांव में गांव में जन्म लेने वाली लड़कियों परनीत बद्धन, हरबीन कौर, मनरूप, परनीत कौर, गुरजोत कौर, हरजोत कौर, रूहनिका, गुरसहज कौर व दो अन्य की सांझी लोहड़ी परिजनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंज मेले में लकी ड्रॉ में निकली ऐक्टिवा स्कूटी, वाशिंग मशीन और एलईडी….मेले समृद्ध सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक : केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। लंज (शाहपुर) , 4 अप्रैल :- हिमाचल प्रदेश के गांवों में होने वाले स्थानीय मेले आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भावना की अनूठी मिसाल यह उद्गार उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने...
Translate »
error: Content is protected !!