5% वेतन वृद्धि सहित कर्मचारी बहाली की मांग लागू करने के पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशो के पश्चात हड़ताल स्थगित करने का फैसला-रेशम सिंह गिल

by

तलवाड़ा : पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के एक पैनल की बैठक परिवहन मंत्री पंजाब लालजीत सिंह भुल्लर के सहित परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ हुई।जिसमें अक्तूबर महीने से पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को 5% वेतन वृद्धि और ब्लैकलिस्ट किए गए कर्मचारियों की बहाली की मांग पर सहमति हुई। वही पर परिवहन विभाग के द्वारा
ब्लैकलिस्ट किए गए कर्मचारियों को भी 10 दिन में बहाल करने पर सहमति जताते हुए परिवहन मंत्री पंजाब लालजीत सिंह भुल्लर ने उच्च
अधिकारियों को नये आदेश जारी कर दिए गए। वही पंजाब प्रदेश मे कथित तौर पर अवैध रूप से चल रही बसों पर रोक लगाकर विभाग को मुनाफे में लाने के भी आदेश भी दिए गए।
इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों की रहती मांगों जिन मे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेकेदारों को विभाग से बाहर कर कर्मचारियों को ठेके पर रखना, रिपोटे होने से निकाले गए कर्मचारियों की तुरंत बहाली और नए भर्ती हुए कर्मचारियों के वेतन में समानता लाने सहित रहती सभी अन्य मांगो को मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के साथ 29 सितंबर को होने वाली मीटिंग मे उचित समाधान निकलने का भी भरोसा दिया गया।इसलिए पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने लोगों की सुविधा के लिए और मांगों को लागू करने के लिए हड़ताल स्थगित कर बसें चलाने का फैसला लिया गया है। पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब ने मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान व परिवहन मंत्री पंजाब लालजीत सिंह भुल्लर को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन की रहती मांगों का समाधान न किया गया तो यूनियन एक बार फिर से संघर्ष करने को मजबूर होगी।मीटिंग मे प्रधान रेशम सिंह गिल, शमशेर सिंह, बलविंदर सिंह राठ, बलजीत सिंह, जगतार सिंह, संदीप सिंह, रोही राम, दलजीत सिंह मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

60 हजार मांग लिए थे श्रद्धालु का शव सड़क तक लाने के लिए : प्रशासन ने की कार्रवाई, सेक्टर मजिस्ट्रेट बदले

एएम नाथ : कुल्लू । श्रीखंड महादेव की यात्रा में हुई चंडीगढ़ के युवक की मौत मामले में अब पांच सेक्टर में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को बदला गया है। यात्रा के दौरान आई शिकायत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी में है झगड़ा? रॉबर्ट वाड्रा ने बताया है कि आखिर भाई-बहन की इस जोड़ी में कब बहस होती..!

गांधी परिवार के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा इन दिनों खूब नजर आ रहे हैं। रायबरेली से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने और प्रियंका गांधी को टिकट न मिलने पर विपक्षी...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर सहित आनंदपुर साहिब क्षेत्र में आते 9 विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित अधिकारियों के साथ मोहाली में की बैठक :  आनंदपुर लोकसभा के अंतर्गत आता गढ़शंकर ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल बनेगा

 गढ़शंकर की बी.एल.ओ जसविंदर सिंह को चुनाव पर्यवेक्षक ने किया सम्मानित ,  जनरल पर्यवेक्षक डाॅ.  हीरा लाल ने पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में ग्रीन इलेक्शन का किया आह्वान मोहाली/ एसबीएस नगर /गढ़शंकर,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत पर भव्य समागम: आनंदपुर साहिब में तैयारियां पूरी

श्री आनंदपुर साहिब : नगर कीर्तन श्रीनगर, गुरदासपुर, फरीदकोट और तलवंडी साबो से शुरू होकर लगभग 1563 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। जब ये जत्थे पवित्र नगरी में प्रवेश करेंगे, तो संगत द्वारा उनका भव्य...
Translate »
error: Content is protected !!