5 साल का बच्चा बंदूक के छर्रे लगने से घायल : वारदात के समय बच्चे के साथ उसका दादा था

by

घुमारवीं : भराड़ी थाना के तहत हरितल्यांगर (जोहड़ी) गांव में पांच साल का बच्चा बंदूक के छर्रे लगने से घायल हो गया। मासूम को गंभीर हालत में आईजीएमसी दाखिल है। वारदात के समय बच्चे के साथ उसका दादा भी था। घटनास्थल से छह कारतूस, एक बंदूक, 22 डेटोनेटर, गन पाउडर और शराब की आधी बोतल सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।
पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हैरानी की बात यह है कि किसी ने पुलिस को वारदात की सूचना नहीं दी और बच्चे को घायल अवस्था में शिमला पहुंचा दिया गया, जहां से डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। इस कारण कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। उधर, पुलिस को दिए बयान में शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर हरितल्यांगर में ढाबा चलाने वाले राकेश ने बताया है कि वह किराये की दुकान में ढाबा चलाता है।
बुधवार रात करीब 10:30 बजे मकान मालिक कमल अपने पांच साल के पोते को साथ लेकर आया। दादा-पोता ढाबे के साथ वाले कमरे में चले गए। कुछ ही पलों में अंदर से गोली चलने की आवाज आई। वह कमरे में गया तो बंदूक नीचे पड़ी थी और कमल ने अपने पोते को उठाया हुआ था। इधर, कमरे के अंदर भारी मात्रा में असलह मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। 36 फीट सुतली भी कमरे से मिली है। इसे धमाका करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है और उसे अपने पास रखना अपराध है।
जिस मकान में गोली चलने की घटना हुई, उससे करीब 100 मीटर दूरी पर कमल का एक और मकान भी है, जहां पर भी खून के धब्बे मिले हैं। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने कहा कि ढाबा संचालक के बयान दर्ज किए गए हैं। एक टीम आईजीएमसी भेजी गई है। हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ चक्का जाम स्थल पहुंचा भाजपा विधायक दल

परिजनों से मिलकर कहा, मामले की सीबीआई से होनी चाहिए जांच, राज्यपाल और केंद्र सरकार से उठाएंगे मामला एएम नाथ। शिमला : हिमाचल पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की भाखड़ा डैम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साफ-सफाई के साथ कूड़े-कचरे की उचित निस्तारण व्यवस्था सुनिश्चित बनाए नगर परिषद– DC अपूर्व देवगन

कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद चंबा को आवश्यक कदम उठाने के जारी किए निर्देश चंबा, 12 दिसंबर  :  उपायुक्त अपूर्व देवगन ने नगर परिषद चंबा के तहत प्रभावी साफ-सफाई व्यवस्था और कूड़े-कचरे की उचित निस्तारण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद बनी कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर महिला जवान ने जड़ा थप्पड़ , जाने वजह ….CISF की जवान उनके किसान आंदोलन में दिए गए बयान से थी आहत

भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रही थी सांसद कंगना एएम नाथ। चंडीगढ़ :   अभिनेत्री से सांसद बनी कंगना रनौत की आज एयरपोर्ट पर पिटाई हो गई। मामला चंडीगढ़ एयरपोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी उपमंडल में 9 राहत शिविर स्थापित, प्रभावितों के ठहरने, खाने-पीने और स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी व्यवस्था

एएम नाथ। मंडी, 3 सितम्बर :  मंडी उपमंडल प्रशासन भारी बरसात के कारण आई आपदाओं में बेघर हुए लोगों के लिए हर संभव मदद प्रदान कर रहा है। प्रभावित परिवारों के ठहरने और खाने-पीने...
Translate »
error: Content is protected !!