5-5 साल कैद : 25 दिनों की बच्ची को जमीन पर पटक दिया था, महिला ने अपने पति के साथ हुए झगड़े के बाद

by

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ जिला अदालत ने आज एक कलयुगी मां और उसके पति को 5-5 साल कैद की सजा सुनाई है। महिला ने अपने पति के साथ हुए झगड़े के बाद अपनी ही 25 दिनों की बच्ची को जमीन पर पटक दिया था। ऐसे में उसकी मौत हो गई थी। दंपती को 12-12 हजार रुपए जुर्माना भी हुआ है। जिस केस में उन्हें यह सजा हुई है उसमें अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान था। हालांकि कोर्ट में पारिवारिक स्थिति और जिम्मेदारियों का हवाला दे रहम की भीख मांगी गई। जिस पर गौर कर कोर्ट ने 5 साल कैद की सजा सुनाई है।
2 धाराओं में दोषी करार दिया : रामदरबार की 22 साल की पूजा और उसके 23 साल के पति विशाल को यह सजा हुई है। वर्ष 2018 में दर्ज इस केस में IPC की धारा 304(गैर-इरादतन हत्या) और 201(सबूत मिटाने या झूठी जानकारी देने) की धाराओं में दोषी करार दिया गया है। एडिशनल सेशंस जज जयबीर सिंह की कोर्ट ने यह सजा दी है। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने दंपती के खिलाफ IPC की धारा 304 और 201 के तहत केस दर्ज किया था।
पेट्रोलिंग के दौरान मिली शिकायत
चंडीगढ़ पुलिस द्वारा दर्ज केस के मुताबिक पुलिस पार्टी 14 अगस्त, 2018 को राम दरबार के एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। उसी दौरान एक सर्बजीत कौर नामक महिला (शिकायतकर्ता) ने पुलिस को बताया कि उनके एरिया फेज 1 में एक 25 दिनों की छोटी बच्ची की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है। वहीं पुलिस को आगे बताया गया था कि पति और पत्नी में झगड़ा हो गया था और मां ने बच्ची को पकड़ फर्श पर पटक दिया था। इसके चलते बच्ची की मौत हो गई थी।
सिर जोर से जमीन पर पटका था : इस केस में यही दंपती बच्ची को हॉस्पिटल ले गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मामले में शिकायतकर्ता चिल्ड्रन वेल्फेयर हेल्पलाइन की मेंबर थी। उसने पड़ोस में लोगों से पूछताछ की थी। इस दौरान उसे पता चला कि बच्ची का सिर जोर से जमीन पर पटकने के चलते उसकी मौत हुई थी। ऐसे में सर्बजीत कौर ने इस दंपती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 किलो RDX, 5 हैंड ग्रेनेड, 4 पिस्टल, कारतूस का जखीरा… पंजाब बॉर्डर पर पकड़ा गया तबाही का सामान

अजनाला :  पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत कार्रवाई की मांग पूरे देश में की जा रही है. इस बीच बीएसएफ ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकामयाब कर...
article-image
पंजाब

विधान सभा क्षेत्र उड़मुड़ के गिनती स्टाफ की करवाई गई ट्रेनिंग

होशियारपुर 03 मार्च: विधान सभा क्षेत्र 041- उड़मुड़ की 10 मार्च को होनी वाली मतगणना संबंधी विधान सभा क्षेत्र उड़मुड़ के रिटर्निंग अधिकारी-कम-ए.डी.सी(विकास) श्री दरबारा सिंह की ओर से मतगणना के प्रबंधो संबंधी गिनती...
article-image
पंजाब

35 services of Transport and Goods

Hoshiarpur/July 25/Daljeet Ajnoha : Deputy Commissioner Ashika Jain has told that an important step has been taken by the Punjab Government towards making government services more conveniently available to the common citizens, under which...
article-image
पंजाब

मां ने अपनी 11 वर्षीय बेटी की शादी 35 साल के व्यक्ति से करवाई शादी

लुधियाना  : मां ने अमृतसर से लुधियाना मायके आकर अपनी 11 वर्षीय बेटी की शादी एक 35 वर्षीय व्यक्ति के साथ जबरन करवा दी। मां ने बेटी की शादी के बारे में अपने पति...
Translate »
error: Content is protected !!