5 की मौत – मंडी में कार दुर्घटनाग्रस्त, शादी समारोह से आ रहे थे वापस

by

रोहित भदसाली मंडी : जिला मंडी में चौहारघाटी के वरधान में एक कार कल शनिवार को दुर्घनाग्रस्त हो गई थी । उक्त दुर्घटना में पांच युवाओं की मौत हो गई है। दुर्घटना का पता सुबह लगा है। यह सभी युवक शादी समारोह से वापस आ रहे थे। मरने वालों में एक सोलह साल और बाकि चार 25 से 30 साल के युवक हैं। वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की पुष्टि एसपी मंजी साक्षी वर्मा ने की है।

क्षत-विक्षत हालत में मिले शव, चौहारघाटी में शोक की लहर : पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षत विक्षत पड़े शवों  को सड़क मार्ग तक पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों की मदद से अभियान शुरू किया है। मृतकों की पहचान राजेश, गंगू, कर्ण, सागर और अजय के रूप में हुई है। जिनमें एक 16 वर्ष के करीब का किशोर और अन्य 4 की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच में बताई जा रही है। इस दुःखद हादसे से समूची चौहारघाटी में शोक की लहर छा गई है। पुलिस सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर लाएगी। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांस की नली के पास चिपकी थी जोंक : मरीज के गले से जिंदा निकाली 8 इंच लंबी जोंक

एएम नाथ । शिमला : आईजीएमसी अस्पताल शिमला के डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के गले में फंसी जिंदा जोंक को सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली। मरीज पिछले 15 दिनों से सांस लेने में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

14 मार्च को मोगा रैली में अमित शाह भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश : खन्ना

होशियारपुर 5 मार्च  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की दिनांक 14 मार्च को मोगा जिला में भाजपा की तरफ से एक भव्य रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केंद्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरेश कुमार ने धमरोला में किया सड़क का भूमि पूजन, लाखों की घोषणाएं

एएम नाथ। भोरंज 09 फरवरी। विधायक सुरेश कुमार ने सोमवार को ग्राम पंचायत खरवाड़ के गांव धमरोला में ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान गांव के संपर्क मार्ग के कार्य का भूमि पूजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर के स्वागत की तैयारियों में जुटे हंस राज, कोटि में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार

17 अक्टूबर को कोटि पहुंचेंगे जयराम ठाकुर, विधायक डॉ. हंस राज ने तैयारियों का लिया जायजा चुराह में जयराम ठाकुर के दौरे को भव्य बनाने की तैयारी, डॉ. हंस राज ने कार्यकर्ताओं को सौंपी...
Translate »
error: Content is protected !!