5 वर्षीय व्यक्ति की मधुमक्खियों के हमले में मौत

by

ऊना  :   गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोगों पर मधुमक्खियों के हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऊना के पनोह गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति की मधुमक्खियों के हमले में मौत हो गई है। मृतक की पहचान नानक चंद के रूप में हुई है। इससे पहले 16 अप्रैल को अंब उपमंडल के पलोह गांव में मधुमक्खियों के हमले में फसल की कटाई कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। नानक चंद खेतों में फसल की कटाई के लिए गया था।    वह मदद के लिए चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के मुताबिक हमले में मारे गए व्यक्ति पनोह का रहने वाला था। यह हादसा तब हुआ जब किसान कटाई के लिए खेत जा रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 9 शार्प शूटर्स को गिरफ्तार :

दिल्ली :  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के खिलाफ देशभर में ऑपरेशन चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। स्पेशल सेल ने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बढलग स्कूल में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

पट्टा मेहलोग, 19 जून (तारा) : शिक्षा खंड कुठाड के तहत रावमावि बढलग के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने वर्ष 2026 में बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में सोने की तस्करी : ED की बड़ी कार्रवाई, मोहाली में सिमरन प्रीत पनेसर के घर मारा छापा

मोहाली : कनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने मोहाली के सेक्टर 79 में 32 वर्षीय सिमरन प्रीत पनेसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में 20 करोड़ से बनेगा आलू प्रसंस्करण संयंत्र : मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित जसवाल। शिमला / ऊना: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ऊना जिले में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से आलू प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!