50 लाख फिरौती मांगी : हनीट्रैप गैंग ने मोहाली के स्टूडेंट को किडनैप कर : फेक प्रोफाइल से फ्रैंडशिप कर बुलाया था मिलने

by

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने हरियाणा के ‘हनीट्रैप गैंग’ को गिरफ्तार किया है। गैंग में 2 युवक और एक लड़की शामिल है। तीनों ने मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट को किडनैप कर 50 लाख की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने किडनैप स्टूडेंट को छुड़ा लिया है। गैंग की लड़की ने फेक प्रोफाइल बनाकर स्टूडेंट से फ्रैंडशिप की। फिर मिलने बुलाकर उसे किडनैप कर लिया। किडनैप किए स्टूडेंट को खरड़ से बरामद करने के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। रोपड़ रेंज के DIG गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के BE स्टूडेंट हितेश को किडनैप कर लिया गया था। उसे खरड़ के रणजीत नगर में एक किराए के कमरे में रखा गया था। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आई और 48 घंटे में युवक को छुड़ा लिया गया।
डीआईजी गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि गैंग के 3 मेंबरों को गिरफ्तार किया है। इनमें अजय कादियां पानीपत के गांव जट्‌टल का रहने वाला है। दूसरा किडनैपर सिरसा के आबूद का अजय है। इनके साथ सोनीपत के गांव बरोली की राखी तीसरी किडनैपर है। पुलिस ने इनसे होंडा सिटी कार, 5 मोबाइल और 9 कारतूस के साथ .32 बोर की पिस्टल बरामद की है। पुलिस जांच में पता चला कि सोनीपत की राखी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फेक प्रोफाइल बना रखा था। जिसके जरिए वह अच्छे घर के स्टूडेंट्स से दोस्ती करती है। उनसे अंतरंग बातें करती है। उसके घर और परिवार की स्थिति के बारे में सब कुछ पता कर लेती है। जब युवक उसके भरोसे में आ जाता है तो उसे मिलने के लिए बुलाती है। वहां पर उसके बाकी 2 साथी भी होते हैं। जो युवक को किडनैप कर फिर उसके परिवार से फिरौती मांगते हैं। इसी तरह इस स्टूडेंट को भी फंसाया गया था।
डीआईजी ने बताया कि स्टूडेंट को लड़की ने पंजाब मॉल के पास बुलाया। वहां कार में बिठाकर उस पर काबू कर लिया। फिर उसकी आंखों में मिर्ची झोंक बेहोशी का इंजेक्शन दे दिया। इसके बाद उसे रणजीत नगर में किराए के फ्लैट में ले जाकर बांध दिया। इसके बाद उसे लगातार बेहोश रखते रहे। कभी इंजेक्शन तो कभी पानी में बेहोशी की दवा घोलकर पिलाते रहे। किडनैपर अजय कादियान फार्मासिस्ट रह चुका है जबकि अजय एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। इसलिए दोनों को बेहोशी की दवा पता थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Punjab Home Guards: A Pillar

Chandigarh/Daljeet Ajnoha /Feb.5 :  Harmanjeet Singh, Deputy Commandant General of Punjab Home Guards, shared valuable insights into the crucial role of the force during an exclusive interaction with renowned journalist Sanjiv Kumar. Harmanjeet Singh,...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार करने जा रही है कर्मचारियों की पेंशन में बड़ी कटौती : अब 50 के बजाय 30 प्रतिशत पेंशन देगी प्रदेश सरकार – जयराम ठाकुर

चुनावों के बाद कैबिनेट में मुहर लगाने की है मंशा, कर्मचारियों के साथ होगा धोखा 55 लाख को लेकर भी झूठ बोल रहे हैं सीएम, बताइए कहां दर्ज हुआ है मामला,  सीएम सुक्खू हो...
article-image
पंजाब

डा. संतोख राम ने बतौर एसएमओ गढ़शंकर चार्ज संभाला

गढ़शंकर, 12 सितम्बर: डा. संतोख राम ने बतौर सीनियर मेडिकल ऑफिसर सिविल अस्पताल गढ़शंकर में आज पदभार संभाला। डा. संतोख राम सिविल अस्पताल होशियारपुर में बतौर आई सर्जन तैनात थे और पदोन्नति होने पर...
article-image
पंजाब

सर्टिफिकेटों, दस्तावेज अब लोग अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर कर सकेंगे डाउनलोड : होलोग्राम के स्थान पर क्यू.आर.कोर्ड के माध्यम से किया जा सकेगा प्रमाणित

होशियारपुर, 20 अक्टूबर: पंजा सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से आम लोगों को ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से प्रमाणित किए जाते सर्टिफिकेट, दस्तावेजों की प्राप्ति के लिए सेवा केंद्रों में बार-बार जाने...
Translate »
error: Content is protected !!