50 लाख रुपए कीमत की विदेशी करंसी लेकर हुआ लापता : एक्सचेंज व फाइनेंशियल कंपनी का असिस्टेंट मैनेजर

by

कंपनी द्वारा सिटी थाना में दर्ज करवाई एफआईआर, आरोपी ले गया यूरो, अमेरिकन व न्यूजीलेंड डालर
नवांशहर। ओरिएंट एक्सचेंज एंड फाईनैंशियल सर्विस प्राईवेट लिमटिड के अासिस्टेंट मैनजर के खिलाफ कंपनी के अधिकारियों द्वारा करीब 50 लाख रुपए कीमत की विदेशी करंसी की ठगी करने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के रामा मंडी विकास ठाकुर जो ओरिएंट एक्सचेंज एंड फाईनैंशियल सर्विस प्राईवेट लिमिटेड पंजाब में रीजनल मैनजर के रूप में कार्यरत हैं, ने पुलिस से की शिकायत में कहा है कि कंपनी की ब्रांच गढ़ा रोड जालंधर में स्थित है व मैनजर जतिंदर सिंह ढिल्लों है। कंपनी को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रुपये एक्सचेंज करने संबंधी अधिकार प्राप्त है। कंपनी बैंक खातों में रुपए भेज कर विदेशी करंसी इकट्ठा करती है, जिसकी कलेक्शन के लिए कर्मचारी रखे गए हैं। कंपनी का एक कर्मचारी बलाचौर के गांव जगतपुर का रहने वाला संदीप सिंह जो कंपनी में बतौर असिस्टेंट मैनेजर रिटेल-सेल का काम करता था। संदीप द्वारा 10 नवंबर को पंजाब एंड सिंध बैंक नवांशहर ब्रांच से 6160 यूरो, 11 नवंबर को स्टेट बैंक आफ इंडिया की समुंदड़ा ब्रांच से 15100 यूरो व इसी दिन 1500 यूरो और 5000 यूएस ़डालर भी हासिल किए। इसी तरह 14 नवंबर को स्टेट बैंक आफ इंडिया की समुंदड़ा ब्रांच से 24000 यूरो इसी दिन पंजाब एंड सिंध बैंक मंदिर देवी देवालय नवांशहर ब्रांच से 12500 न्यूजीलेंड डालर हासिल किए। यह सारी विदेशी करंसी आरोपी द्वारा जो विभिन्न बैंकों से हासिल करी गई थी, वह कंपनी के जालंधर दफ्तर में जमा करवानी थी। मगर उसने यह राशि दफ्तर में जमा नहीं करवाई। आरोपी का फोन भी 16 नवंबर से बंद आ रहा है, जबकि वह घर पर भी नहीं मिला। जिसके चलते उनकी तरफ से मामले के संबंध में पुलिस से शिकायत करी गई, पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कंपनी के रीजनल मैनेजर ने बताया कि कंपनी की पॉलिसी के अनुसार उनकी तरफ से विभिन्न बैंकों के साथ संपर्क करके उनके पास आने वाली विदेशी करंसी की बुकिंग करवाई जाती है, जिसके बदले कंपनी की तरफ से भारतीय करंसी से संबंधित बैंक को अदा करी जाती है। तय प्रोग्राम के तहत यूरो, न्यूजीलैंड व यूएस डालर विभिन्न बैंकों में बुक करवाए जाने थे, जिन्हें कलेक्ट करने की कार्रवाई के बाद ही कंपनी की तरफ से बैंक को पेमेंट करी जानी थी। मगर इस मामले में आरोपी द्वारा कलेक्शन डेट से पहले ही सारी विदेशी करंसी जो उसने ठगी है उसे बैंकों से उठा लिया। 16 नवंबर को उसे कंपनी की तरफ से निर्देश दिए गए कि कंपनी की तरफ से विभिन्न बैंकों में जो विदेशी राशि की बुकिंग करवाई गई है वह उठाने के लिए उके साथ एक अन्य कर्मचारी को भेजा जाना है। आरोपी ने पहले तो फोन अटेंड किए, मगर बाद में आरोपी द्वारा फोन बंद कर लिया गया। जब पता किया गया तो यह बात सामने आई कि जिस विदेशी करंसी को बैंकों से कलेक्ट करने के लिए आरोपी को 16 नवंबर को भेजा गया वह करंसी आरोपी द्वारा 10, 11 व 14 नवंबर को ही उठा ली गई थी। अब आरोपी घर पर भी नहीं मिल रहा। जिस वजह से उनकी तरफ से पुलिस से शिकायत करी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विदेशी करंसी जिसकी भारतीय करंसी के अनुसार करंट कीमत करीब 49 लाख रुपये के करीब बनती है, की ठगी करने के आरोप में जगतपुर के रहने वाले संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगर निगम की तरफ से नयी भर्ती, और हरियाली भरपूर स्थानों और वेरका बूथ स्थापित करने की मंज़ूरी

होशियारपुर, 19 जुलाईः नगर निगम ने अपनी पहली हाऊस मीटिंग में सफ़ाई कर्मचारियों और सीवरमैन भर्ती करने के इलावा शहर के क्षेत्र में हरियाली भरपूर क्षेत्रफल बढ़ाने और पाँच पार्कों में वेरका बूथ स्थापित...
article-image
पंजाब

पंजाब मंत्रिमंडल में चेहरे व विभाग बदलने की तैयारियां….. ये है कारण

पंजाब  में आप के नए प्रभारी व सहप्रभारी नियुक्ति के बाद अब मंत्रिमंडल में चेहरे व विभाग बदलने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल हो सकते हैं और कई...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा गढ़शंकर में समर कैंप की शुरुआत  : स्क्वाड्रन लीडर सुरजीत सिंह सीहरा ने किया उद्घाटन

गढ़शंकर 3 जून  – पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब ने गढ़शंकर में तीसरा समर फुटबॉल कोचिंग कैंप शुरू किया। एनआरआई सिहरा परिवार के विशेष सहयोग से...
article-image
पंजाब

जाट महासभा के जम्मू कशमीर के अध्यक्ष मनमोहन सिंह की पत्नी की मौत पर टिकैत सहित जाट महासभा के पदाधिकारियों ने उनके घर पहुंच कर दुख प्रकट किया

जम्मू : आल इंडिया जाट महासभा, जम्मू कशमीर के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी मनमोहन सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती विजय चौधरी पार्षद जम्मू के गत दिनों देहांत होने पर सात अप्रैल को चौधरी मनमोहन सिंह के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!