50 लाख रुपये का पैकेज…गांव की मिट्टी से निकला हुनर, गूगल इंडिया तक पहुंचा शौर्यन

by

एएम नाथ।  मंडी। मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र के तताहर गांव के युवा तकनीकी विशेषज्ञ शौर्यन शर्मा ने अपनी प्रतिभा और तकनीकी दक्षता के दम पर देश की प्रमुख तकनीकी कंपनियों में पहचान बनाई है। शौर्यन ने अब गूगल इंडिया में तकनीकी समाधान सलाहकार के पद पर नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्हें सालाना करीब 50 लाख रुपये का पैकेज मिला है। वर्तमान में वह हैदराबाद में कार्यरत हैं।

अमेरिका में पेटेंट भी दर्ज

तकनीकी क्षेत्र में शौर्यन की उपलब्धियों में अमेरिका में दर्ज पेटेंट भी शामिल है। उनका पेटेंट इलेक्ट्रॉनिक डाटा रिकॉर्ड को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने की प्रणाली से संबंधित है। तकनीकी क्षेत्र में लगातार काम करते हुए उन्होंने अपनी विशेषज्ञता को मजबूत किया है।

कंप्यूटर साइंस में किया बीटेक

शौर्यन ने स्कूली शिक्षा मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद से पूरी की। इसके बाद उन्होंने वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। उन्होंने ACM-VIT के Aptitude-21 Hackathon में एप विकास के क्षेत्र में दूसरा स्थान भी हासिल किया।

बैंक ऑफ अमेरिका में भी किया काम

गूगल इंडिया से पहले शौर्यन करीब तीन वर्ष तक बैंक ऑफ अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ग्राहकों से जुड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म, API, सॉफ्टवेयर सिस्टम, साइबर सुरक्षा और डाटा सुरक्षा से संबंधित परियोजनाओं पर काम किया। बैंकिंग क्षेत्र में तकनीकी समाधान विकसित करने के अनुभव के बाद अब उन्होंने गूगल इंडिया में नई जिम्मेदारी संभाली है।

परिवार में खुशी का माहौल

शौर्यन के पिता विनोद कुमार शर्मा एनएचपीसी लिमिटेड में महाप्रबंधक (विद्युत) हैं और वर्तमान में एनएचपीसी मुख्यालय फरीदाबाद में कार्यरत हैं। उनकी माता कल्पना शर्मा उच्च शिक्षित हैं।

शौर्यन के मामा राकेश शर्मा ने बताया कि शौर्यन शांत स्वभाव के हैं और अपने काम के प्रति काफी समर्पित रहते हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निगरानी टीम ने पकड़ी शराब की 24 बोतलें

ऊना, 30 मई। ऊना जिला में स्थैतिक निगरानी दल ने बुधवार को मुबारिकपुर-दौलतपुर रोड़ पर गाड़ियों के सर्च अभियान में शराब की 24 बोतल बरामद की। यह बोतलें अनाधिकृत तरीके से ले जाई जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर तेज, पांवटा को छोड़ सभी स्थानों पर न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम : कोहरे का अलर्ट

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में ठंड का कहर शुरू हो गया है। कई इलाकों में ठंड का कहर और बढ़ गया है। लाहौल-स्पीति के ताबो में सबसे कम तापमान माइनस 6.8...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर समीक्षा बैठक काआयोजन : मंत्री राजेश धर्मानी ने कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के दिए निर्देश

रोहित भदसाली। बिलासपुर, 24 अक्टूबर :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 29 अक्टूबर को गोविंद सागर झील में मंडी भराड़ी के पास वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का उद्घाटन के लिए दौरा प्रस्तावित है। जिसके मद्देनजर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी विस क्षेत्र में 498 लाख से निर्मित होने वाले दो संपर्क मार्गों का भूमि पूजन : राज्य में मुख्यमंत्री सड़क रखरखाव योजना के तहत 200 करोड़ होंगे खर्च: संजय रत्न

ज्वालामुखी/ तलवाड़ा(राकेश शर्मा) : विधायक संजय रत्न ने कहा कि राज्य में उत्कृष्ट गुणवत्ता की सड़कें उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री सड़क रखरखाव योजना आरंभ की गई है इसके तहत चालू वित वर्ष में...
Translate »
error: Content is protected !!