50 लाख रुपये से निर्मित भैनी खड्ड पंचायत सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन : हरोली की छह नई पंचायतों में भी शीघ्र होंगे पंचायत भवनों के निर्माण : मुकेश अग्निहोत्री

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 13 जुलाई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत सामुदायिक केंद्र भैनी खड्ड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में गठित छह नई पंचायतों में भी शीघ्र पंचायत भवनों का निर्माण किया जाएगा, ताकि पंचायतों के कार्यों के संचालन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
भैनी खड्ड पंचायत में अत्याधुनिक सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए कुल 1.14 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके प्रथम चरण में 50 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। वहीं, शेष स्वीकृत राशि से सामुदायिक केंद्र का व्यापक विस्तारीकरण किया जाएगा , जिसमें एक आधुनिक मीटिंग हॉल सहित अन्य आवश्यक जनसुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इससे पंचायत क्षेत्र के लोगों को सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन के लिए एक सुसज्जित एवं सुविधासंपन्न केंद्र मिलेगा।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत राणा, परिवहन निगम सदस्य अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष अधिवक्ता वीरेंद्र मनकोटिया, जिला परिषद सदस्य केवल सिंह, पंचायत प्रधान वंदना देवी, उप प्रधान हैप्पी कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूल वाहनों का किया जाए निरीक्षण : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय टीम ने ज़िला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का लिया जायज़ा : पौंग बांध से एकाएक अत्यधिक पानी छोड़ने की वजह से इन क्षेत्रों में आई बाढ़ से प्रभावित जगहों का दौरा कर नुकसान का आकलन किया

धर्मशाला/ज्वाली 28 सितंबर : मानसून सीजन के दौरान कांगड़ा ज़िला में बादल फटने,अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुए नुकसान का मौके पर जायजा लेने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित अंतर मंत्रालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सनोली व अजोली में लोगों को : कलाकारों ने गीत-संगीत से जल शक्ति विभाग की योजनाओं बारे किया जागरूक

ऊना, 11 अक्तूबर: जल शक्ति विभाग के सौजन्य से पूर्वी कलामंच जलग्रां के कलाकारों ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत सनोली व अजोली में लोगों को गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवादार राम लाल सेवानिवृत्त : ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय सोलन में कार्यरत थे सेवादार राम लाल

सोलन : सेवादार राम लाल ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से समायोजन के उपरांत ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय सोलन में अपनी सेवाएं आरम्भ की थीं और विभाग में उनका लगभग 08 वर्ष...
Translate »
error: Content is protected !!